आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु गढ़वाल कमिश्नर आनन्द स्वरूप ने तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जल संस्थान, विद्युत विभाग, पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग ने प्रस्तुत की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट

कांवड़ मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं – गढ़वाल कमिश्नर

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप ने राज्य अतिथि गृह में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बैठक में गढ़वाल कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों को कोई परेशानी एवं कोई असुविधा न हो,इसके लिए जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है,वह सभी समय से पूर्ण कर ली जाएं।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यातायात प्लान को बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए है कि इस दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें तथा इसके लिए बेहतर ढंग से कार्य योजना तैयार करते हुए, जिससे कि कचरा प्रबंधन का उचित निस्तारण किया जा सकें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के आयोजन में अब सीमित समय शेष है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि शिवभक्तों की संभावित बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन,यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
बैठक में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने यातायात प्रबंधन एवं भीड़ प्रबंधन के संबंध में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
बैठक में जल संस्थान,विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बैठक में अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, विद्युत विभाग के दीपक सैनी, जल निगम के राजेश गुप्ता,लोनिवि योगेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *