अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास एवं प्रतिभाशाली बाल योग साधकों का सम्मान

देहरादून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज कैंट विधानसभा अंतर्गत सरदार पटेल मंडल के सांई लोक पार्क-2 में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, वार्ड पार्षद बबीता गुप्ता, महानगर मंत्री पूनम ममगाई, मंडल महामंत्री अजय सिंह, मंडल महामंत्री मनोज काम्बोज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योग विद्या में निपुण एवं विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने वाले बाल कर्मयोगियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की वह अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित कर जीवन को संतुलित, अनुशासित एवं ऊर्जावान बनाती है। आज संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति की इस अनमोल विरासत को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहा है।

इसके उपरांत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 73 स्थित विद्या विहार पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा साथियों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित दिनचर्या तथा भारतीय संस्कृति की इस महान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में वार्ड 73 के पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश गौड़, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने का एक सशक्त साधन भी है। योग व्यक्ति को आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की इस प्राचीन ज्ञान परंपरा ने आज पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *