Annapurna Diwas Celebration अन्नपूर्णा दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल द्वारा ज्वालापुर के आर्य नगर स्थित कुलचा ठेका क्षेत्र में विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने बच्चों को प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट भोजन परोसकर उनके साथ आत्मीयता के क्षण साझा किए और समाज को सेवा, समर्पण एवं परोपकार का संदेश दिया। Annapurna Diwas Celebration

Annapurna Diwas Celebration कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसते हुए उन्हें स्नेह और अपनत्व का अनुभव कराया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्नपूर्णा दिवस केवल भोजन वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज के उन वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग देने की प्रेरणा भी देता है। Annapurna Diwas Celebration

Annapurna Diwas Celebration

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नमित शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को भोजन कराना न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवा गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के सचिव रोटेरियन अनिल केशवानी, रोटेरियन योगेन्द्र सिंह, रोटेरियन अनिल दीवान, रोटेरियन विनीश मेहता, रोटेरियन एम. वी. पाठक, रोटेरियन समीर गुप्ता, रोटेरियन अजीत तोमर, रोटेरियन जितेन्द्र नाथ, श्रीमती राधा सिंह, श्रीमती मोनिका दीवान एवं श्रीमती नीलम तोमर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा ही रोटरी का मूल उद्देश्य है और इसी भावना के साथ क्लब विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन करता है। अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए, तो समाज में किसी को भी भूखा नहीं रहना पड़ेगा।

Annapurna Diwas Celebration

अन्नदान महादान” की भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा और मानवता ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। क्लब का ध्येय वाक्य “Service Above Self” अर्थात “स्वयं से पहले सेवा” इस आयोजन के माध्यम से पूरी तरह चरितार्थ होता दिखाई दिया।

रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम “Create Lasting Impact” के अनुरूप आयोजित यह सेवा गतिविधि समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *