राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठा। आर्य नगर चौक से प्रारंभ हुई यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।
इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण जिसमें 180 फुट लंबा तिरंगा को लेकर एन सी सी के छात्रों ने भारत माता के उदघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा की तिरंगा हमारी शान है हजारों क्रांतिकारियों ने तिरंगे को लपेटकर हंसते हंसते अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए बलिदान किया ये तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव है
उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के इस पल को याद करते हुए इस तिरंगा यात्रा में सभी वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में बसते हैं
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान, कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, राजकुमार अरोड़ा, अन्नू ककड़,सुभाष चंद्र, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी,तरुण नय्यर ,अनिमेष शर्मा, तुषांक भट्ट, किशन बजाज,आशु चौधरी, विकास प्रधान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, देवेश ममगई, पारुल चौहान, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी ,नवीन तेश्वर, सत्यनारायण शर्मा, मोनिका सैनी, निशा नोडियाल, राकेश नोडियाल, भोला शर्मा, सुमित लखेड़ा, अर्श नय्यर, कपिल बालियान, सूरज भारद्वाज, मुकुल भारद्वाज, लवी चौहान, उमेश पाठक, रेशु चौहान, हरजीत सिंह सहित मृदुल कौशिक, सुनील सेठी, सुरेश शर्मा , करण वर्मा, देवेश ममगई, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *