उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Department of Skill Development and Employment, Uttarakhand और M3M Foundation के बीच मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को देहरादून में एक महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड की ओर से श्री संजय कुमार, निदेशक (प्रशिक्षण), प्रशिक्षण एवं सेवायोजन तथा M3M Foundation की ओर से डॉ. ऐश्वर्य महाजन, Managing Trustee एवं President द्वारा हस्ताक्षर किए गये।

इस अवसर पर श्रीमती चंद्रकांता (उप निदेशक सेवायोजन), श्री निरंजन खुगशाल (उप निदेशक (प्रशिक्षण), श्री दिनकर रौतेला, (प्रधानाचार्य श्रेणी-1, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, निरंजनपुर देहरादून), श्रीमती विनीता बडोनी (Nodal Officer, UKSDM), तथा श्री अरविंद कुमार शर्मा (M3M प्रतिनिधि) सहित विभाग एवं प्रशिक्षण संस्थानों के अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस MoU का उद्देश्य उत्तराखंड में एक सहयोगात्मक कौशल विकास ढांचा स्थापित करना है, जिसके माध्यम से युवाओं को उद्योग की वर्तमान एवं उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। इस पहल के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, employability enhancement, industry linkages, placement opportunities तथा sustainable livelihood outcomes पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण को स्थानीय रोजगार की मांग से जोड़ने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

MoU के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर एवं पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन को प्राथमिकता दी गई है। परियोजना की आवश्यकता, भौगोलिक परिस्थितियों तथा संभावित लाभार्थियों की उपलब्धता के आधार पर अल्मोड़ा और बड़कोट को अतिरिक्त प्रशिक्षण स्थानों के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के लिए

स्थानीय परिस्थितियों, उद्योग की मांग और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कम से कम दो पाठ्यक्रमों का चयन किया जाएगा। प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आधुनिक एवं रोजगारपरक तकनीकी ट्रेडों को शामिल किया गया है। इनमें Junior Technician Electric Vehicle, Junior Technician Auto Electrical Maintenance, Junior Technician Automobile Repair Maintenance,

Junior Technician – Internet of Things (IoT), Junior Technician – Plumbing प्रमुख हैं। इन ट्रेडों का चयन स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं एवं युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए किया जाना प्रस्तावित है।

इस साझेदारी के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को बदलती औद्योगिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। उद्योगों के साथ संपर्क एवं placement support को मजबूत करने के साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षण के बाद के परिणामों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. पायल कनोडिया, Chairperson एवं Trustee, M3M Foundation ने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना और उन्हें रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ना इस साझेदारी का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि M3M Foundation और Department of Skill Development and Employment, Uttarakhand के बीच यह सहयोग राज्य में कौशल विकास को अधिक उद्योग-केंद्रित, रोजगारपरक और परिणाम-उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस साझेदारी के माध्यम से युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, बेहतर रोजगार अवसर और टिकाऊ आजीविका के मार्ग को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह साझेदारी उत्तराखंड में कौशल विकास के क्षेत्र में विभागीय प्रयासों और सामाजिक क्षेत्र की भागीदारी को एक साथ लाते हुए युवाओं के लिए प्रशिक्षण, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *