*हरिद्वार/झबरेडा ।राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा में ’’जन सेवा’’ थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर देवेंद्र भसीन ने सम्बेाधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यूसीसी से लेकर नकल विरोधी कानून बनाया अब सरकार ने अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया है। सरकार विकास को लेकर निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है। भविष्य में उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सकेगा।

उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़ल विरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया।

पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि धामी सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं तीन सालों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार में सभी लोग खुशहाल हैं प्रदेश में लगातार नियुक्तियां होने से बेरोजगारी पर लगाम लगा है आने वाला समय भी भाजपा का ही है आने वाले समय में सरकार को और अधिक मजबूत करें। इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्यामवीर सैनी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कवींद्र सिंह ने कहा कि विकास को लेकर तीन साल में धामी सरकार ने नए आयाम छुए हैं आज धामी सरकार ने जनता का दिल जीत लिया है। विभिन्न विभागों द्वारां स्टॉल लगाकर आपको बता रहे हैं कि आपको किस-किस योजना का लाभ लेना है। उन्होंने कहा कि 30 परसेंट बेटियों को क्षैतिज आरक्षण देकर यह बता दिया कि मेरी माता और बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है बेटियों को पढ़ाने का काम हमारी सरकार का होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , हमारी सरकार ने बेटी बचाई भी और बेटी पढ़ाई भी।

शिविर में कृषि विभाग द्वारा पीएम सम्मान निधि योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, बीज व खाद्य योजना का रजिस्ट्रेशन , खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा बताया राशन कार्ड की अर्हताए एवं पात्रताएं तथा गुलाबी राशन कार्ड,े आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अन्य विभागों द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति गीत तथा नाटक प्रस्तुत किए गये।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह,राजपाल सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी,आशीष कुमार,गुरजिंदर सिंह,प्रतिभा चौहान,बैजन्ती माला,जितेंद्र कुमार,पवन तोमर,अंशुल चौधरी,सुदेश चौधरी,अरविंद गौतम,हितेश शर्मा,बीडीओ सुभाष से सैनी, एबीडीओ चंद्रशेखर भट्ट, हेम सिंह,शुभम कश्यप,राजीव,पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी,खाद्य पूर्ति अधिकारी मदन सिंह रावत,खाद्य पूर्ति निरीक्षक सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

—————–

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *