Accident, पिथौरागढ़ के गर्वाधार के पास बुलैरो गिरी खाई में 2 की मौत

Accident, 2 killed in Bulairo ditch near Garvadhar, Pithoragarh

SDRF ने किये 2 शव बरामद

Accident, आज 29 दिसम्बर 2023 को बोलेरो UK05 CA 3021 नजम से गरुआ जाते हुए अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे जा गिरी।

जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को Accident, घटना के बारे में सूचित करते हुए बताया कि गर्वाधार के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक बोलेरो वाहन UK05 CA 3021 जो कि नजम से गरुआ जा रहा था, अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे Accident, दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन पहुँच बनाई।

वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले 1. प्रेमनाथ S/O नारायण दत्त (36 वर्ष ), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़
2. पुष्कर सिंह S/O स्वर्गीय रघु सिंह (53 वर्ष), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़ निवासी थे ,Accident.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *