कोतवाली रानीपुर

दोहरी सफलता

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबडतोड कार्यवाही से आपराधिक तत्वों में खौफ

Case 01-

दिनांक 11.04.2026 को रानीपुर क्षेत्र में निवासरत एक १९ वर्षीय युवती के बिना बताये घर से चले जाने व काफी तलाश के उपरान्त दिनांक 19.05.2026 को युवती स्वयं वापस आयी पर युवती की मां द्वारा दी गई शिकायत पर पीडिता का मेडिकल करवाकर कोतवाली रानीपुर में प्रतिवादी गोविन्द के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने के संबंध में दर्ज गुमशुदगी में धारा 69 बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी।

Case 02-

नाबालिग बेटी का लगातार पीछा कर अपहरण का प्रयास करने एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 225/26 धारा 78,137(2),62, 352,351(1) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग पीडिता के बयान अंकित कर पीडिता का मेडिकल के आधार पर अभियोग में आरोपी करण के विरूद्ध धारा 64,65 बी0एन0एस0 व 3/4, 11/12 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

पुलिस की कार्यवाही-

दोनों मामलों में आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल दिनांक 10.07.2026 को आरोपी गोविन्द को गैर प्रान्त सहारनपुर उ0प्र0 स्थित पीडब्ल्यूडीगेस्ट हाऊस बादशाहीबाग बाजार के पास से मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 69 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया।

अन्य आरोपी करण को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल दिनांक 10.07.2026 को विष्णुलोक कालोनी बडी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

दोनों को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।”

गिरफ्तार आरोपी –
1- गोविन्द पुत्र बेगपाल निवासी ग्राम मगनपुरा बादशाहीबाग थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष
2- करण पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
2. उ0नि0 पूजा पाण्डेय
3. उ0नि0 राहुल थापा
4. उ0नि0 संदीपा भण्डारी
5. का0 रविन्द्र बिष्ट
6. का0 विवेक गुसांई
7. का0 प्रेम सिंह


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *