हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं, और सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह सामान्य व नियंत्रण में हैं। जनपद में हुई घटनाओं और राहत कार्यों का विवरण निम्नवत है:

उन्होंने अवगत कराया कि 10 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर के पास एक तालाब में नहाते समय ग्राम लालचंदवाला निवासी समद (उम्र 16 वर्ष) की डूबने से मृत्यु हो गई। SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए स्थानीय सिविल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
10 जुलाई सिडकुल थाना क्षेत्र में राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार रिशु (उम्र 17 वर्ष, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना सिडकुल पुलिस को उपलब्ध कराई गई।
रुड़की तहसीलदार से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 10 जुलाई को अत्यधिक भारी वर्षा के कारण लण्ढौरा की रविदास बस्ती में एक मकान की दीवार धंसने से उसकी छत ढह गई। इस हादसे में चार महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। घायलों मे शाहिस्ता (25 वर्ष), आयशा (10 वर्ष), अलतमास (35 वर्ष) एवं गरीवनी (70 वर्ष) शामिल है।
उन्होंने अवगत कराया कि 11 जुलाई खानपुर क्षेत्र मे बाण गंगा नदी के बीच कुछ स्थानीय ग्रामीण और उनके मवेशी (पशु) फंस गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय आपदा मित्र कुलदीप कुमार और ओमप्रकाश ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सभी ग्रामीणों और उनकी मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मुस्तैदी के कारण इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) खंड के अधिकारियों के अनुसार, जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख मार्ग, संपर्क मार्ग और पुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इन पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारी (SDM), तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशन दिए गए हैं यदि कहीं कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो बिना समय गंवाए त्वरित राहत एवं बचाव (Rescue) कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल अनुग्रह सहायता राशि व अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाने के भी निर्देश दिए गए है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *