*देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात*

*डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारी सक्रिय*

*देहरादून।जनपद देहरादून में सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर जलभराव, जल निकासी व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई विभाग; लो॰नि॰वि; ट्रैफिक; पुलिस अथवा अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहां भी जल निकासी में बाधा अथवा अन्य समस्या सामने आ रही है, वहां संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

*डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।* फील्ड से अधिकारियों द्वारा अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें तथा जलभराव या अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनसुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो और जलभराव जैसी स्थिति के कारण जनजीवन प्रभावित न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें तथा जलभराव, सड़क अवरोध या अन्य किसी समस्या की सूचना संबंधित प्रशासनिक तंत्र को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *