खरीफ खरीद स्मार्ट पीडीएस (Smart PDS) एप एवं किसान पोर्टल पर पंजीकरण हेतु किसान बंधुओं से अपील

01 अक्टूबर 2026 से धान खरीद होगी प्रारम्भ, 07 जुलाई 2026 से किसानों का पंजीकरण जारी

हरिद्वार। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आगामी खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। इसी क्रम में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने जनपद के समस्त किसान बंधुओं से धान विक्रय हेतु समय से खरीफ खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है।
उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने अवगत कराया कि खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत धान की सरकारी खरीद 01 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होगी, जबकि किसानों का पंजीकरण 07 जुलाई 2026 से किया जा रहा है। किसानों एवं क्रय केंद्रों का पंजीकरण स्मार्ट पीडीएस (Smart PDS) एप एवं किसान पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीकरण उपरांत किसान अपने निकटतम धान क्रय केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं। किसान स्वयं किसान पोर्टल पर, संबंधित क्रय केंद्र पर जाकर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
कॉमन धान : ₹2,441 प्रति क्विंटल ग्रेड-ए धान : ₹2,461 प्रति क्विंटल
उन्होंने किसान बंधुओं से अपील की कि पंजीकरण के समय आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण एवं भू-अभिलेख साथ रखें तथा फेस रिकग्निशन आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण हो सके।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ एवं सूखा धान ही क्रय केंद्रों पर विक्रय हेतु लाएं, ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।
उप संभागीय विपणन अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण अथवा धान खरीद से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान हेतु किसान अपने निकटतम क्रय केंद्र प्रभारी, उप संभागीय विपणन अधिकारी कार्यालय अथवा संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-180-1488 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *