कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु सभी सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल का उपयोग पूर्णतः निःशुल्क

कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक स्तर पर सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर निगम द्वारा मेला क्षेत्र में 180 अस्थायी शौचालयों तथा 120 एफआरपी (FRP) शौचालयों की स्थापना कराई गई है। इसके अतिरिक्त बैरागी कैंप, पंतद्वीप, जटवाड़ा पुल सहित कांवड़ मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वच्छता संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल (मूत्रालय) का उपयोग पूर्णतः निःशुल्क सुनिश्चित कराया गया है। इस संबंध में सभी सार्वजनिक शौचालयों पर स्पष्ट सूचना वाले स्टिकर संबंधित क्षेत्र के मुख्य सफाई निरीक्षकों के माध्यम से लगवा दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को यह जानकारी उपलब्ध हो सके कि यूरिनल के उपयोग हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। संबंधित एजेंसियों को भी इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरकी पैड़ी स्थित सुलभ शौचालय के संबंध में सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों पर प्रसारित समाचार के संबंध में संबंधित एजेंसी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिस समय शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ दिखाई दिया, उस समय वहां कार्यरत सफाई कर्मी साफ-सफाई हेतु आवश्यक सामग्री लेने गया हुआ था। साथ ही शौचालय में आई तकनीकी समस्या के कारण उसे कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था, ताकि आवश्यक कार्य सुरक्षित रूप से संपन्न किए जा सकें तथा किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। आवश्यक कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद शौचालय को पुनः सामान्य रूप से संचालित कर दिया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *