मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी अंकित निवासी शिकारपुर लंढौरा के आवास में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारू

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ता के आवास का किया स्थलीय निरीक्षण

जल निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों में पेयजल आपूर्ति की गई सुचारू

पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर शिकायतकर्ता एवं कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी अंकित, निवासी शिकारपुर लंढौरा से दूरभाष पर पानी की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करने तथा पेयजल निगम को पेयजल व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज श्रीमती गीता पत्नी अंकित, निवासी शिकारपुर लंढौरा के आवास पहुंचे और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया कि शिकारपुर लंढौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी बनाई गई है, जहां कॉलोनीवासियों को अस्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था।पेयजल लाइन में पानी का प्रेशर कम होने के कारण पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो पा रहा था।मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में कॉलोनी में निर्मित नई पानी की टंकी से पानी की सप्लाई शिकायतकर्ता एवं अन्य कॉलोनीवासियों को कल सायंकाल से ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि शिकायतकर्ता के आवास सहित पूरी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। उन्होंने श्रीमती गीता के आवास पर पहुंचकर पानी की आपूर्ति का जायजा लिया तथा यह भी देखा कि कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में भी पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है कि नहीं। उन्होंने पाया कि शिकायतकर्ता के आवास एवं कॉलोनी में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर शिकायतकर्ता श्रीमती गीता एवं कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम जी.एस. तोमर, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक शाखा सुधीर कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंढौरा हेमंत कुमार सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *