एक स्थान पर लम्बे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से किया स्थानान्तरण।

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता जबाबदेई तय करने के उद्वेश्य से सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिको का किया गया है जनहित में स्थानान्तरण।

हरिद्वार,  एक स्थान पर काफी लंबे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारियों, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया गया है जिसमें 06 सहायक चकबंदी अधिकारियों, 13 चकबंदीकर्ता, 01 चकबंदी लेखपाल एवं 03 कनिष्ठ सहायकों का स्थानान्तरण जनपद के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारियों एवं कमचारियों की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेई तय करने के उद्वेश्य से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है ताकि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर उनके पास आने वाले आमजन मानस को कोई दिक्कत एवं परेशानी ने होने पायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि एक स्थान पर लंबे समय से कार्य करे रहे अधिकारियों एवं कार्मचारीं अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढ़ग से नही कर रहे है। जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता लाने एवं के उद्वेश्य से यह स्थानान्तरण किया गया है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि आमजनमानस अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर कार्यालयों में आने वाले क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान एवं निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहियें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं शिथलता बरती जाने एवं किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कि जाएगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *