Badrinath accident rescue, रुद्रप्रयाग, घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना में टेंपो सवार 9 लोग लापता 2 शव बरामद
Badrinath accident rescue, Rudraprayag, 9 people travelling in a tempo missing in an accident in Gholtir area, 2 bodies recovered
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग घटना पर जताया दुख
Badrinath accident rescue, अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में दुर्घटना ग्रस्त टैम्पो ट्रैवलर वाहन में ड्राइवर सहित कुल 19 लोग सवार थे।
SDRF, DDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अभी तक 08 यात्रियों को रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग अस्पताल भेज दिया गया है।
02 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है, बाकी 09 लोगों की खोजबीन जारी है।

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश जारी करते हुए कहा “जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”