Big breking news, बद्रीनाथ जा रहा यात्रियों से भरा टैम्पो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग के पास गहरी खाई में गिरा।

Big breking news, A Tempo Traveller full of passengers going to Badrinath fell into a deep gorge near Rudraprayag.

एक शव बरामद,एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर पुलिस मौके पर।

Big breking news , रुद्रप्रयाग के घोलतीर में बड़ा हादसा, उफनती अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर वाहन जिसमें लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे गहरी खाई में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब पांच लोग बाहर छिटके होने की है, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल के राहत दल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

बस रुद्रप्रयाग से उपर की ओर बद्रीनाथ जा रही थी, एसडीआरएफ से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।

रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति के शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि, कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

उधर रात्रि में हुई बारिश के चलते आज प्रातःकाल से सोन प्रयाग मुनकटिया के पास मलबा-पत्थर आने से मार्ग हुआ है अवरुद्ध हो गया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार सोनप्रयाग शटल पुल के समीप ऊपर पहाड़ी से मलबा-पत्थर व बोल्डर आने से आवागमन हुआ पूर्ण रूप से ठप्प हो गया है।

केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रुकवाया गया है,सभी यात्री सकुशल सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Big breking news, बद्रीनाथ जा रहा यात्रियों से भरा टैम्पो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग के पास गहरी खाई में गिरा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *