Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 21 दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – नवमी सुबह 09:37 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – रेवती रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात अश्विनी*
🌤️ *योग – वरीयान दोपहर 01:28 तक तत्पश्चात परिघ*

🌤️ *राहुकाल – दोपहर 01:58 से शाम 03:19 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:09*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:29*

👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण-

💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

➡ *22 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को सुबह 08:17 से 23 दिसम्बर, शनिवार को सुबह 07:11 तक एकदशी है।*
*22 दिसम्बर, शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त) एवं 23 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)*

💥 *विशेष – 23 दिसम्बर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻

🌷 *श्रीमद् भगवद् गीता जयंती* 🌷

➡ *22 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती है।*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।*

🙏🏻 *गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है। आज हम आपको इस लेख में गीता के 9 चुनिंदा प्रबंधन सूत्रों से रूबरू करवा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-*

🌷 *1 : श्लोक*
*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*
*मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।*

🙏🏻 *अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- भगवान श्रीकृष्ण इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन से कहना चाहते हैं कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा से अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है। इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना, न देना व कितना देना ये सभी बातें परमात्मा पर छोड़ दो क्योंकि परमात्मा ही सभी का पालनकर्ता है।*

🌷 *2 : श्लोक*
*योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।*
*सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।*

🙏🏻 *अर्थ- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योग युक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य। धर्म के नाम पर हम अक्सर सिर्फ कर्मकांड, पूजा-पाठ, तीर्थ-मंदिरों तक सीमित रह जाते हैं। हमारे ग्रंथों ने कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य यानी धर्म पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा। आज का युवा अपने कर्तव्यों में फायदे और नुकसान का नापतौल पहले करता है, फिर उस कर्तव्य को पूरा करने के बारे में सोचता है। उस काम से तात्कालिक नुकसान देखने पर कई बार उसे टाल देते हैं और बाद में उससे ज्यादा हानि उठाते हैं।*

🌷 *3 : श्लोक*
*नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।*
*न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।*

🙏🏻 *अर्थ- योग रहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावना रहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र – हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य का मन इंद्रियों यानी धन, वासना, आलस्य आदि में लिप्त है, उसके मन में भावना (आत्मज्ञान) नहीं होती। और जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा। अत: सुख प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।*
👉🏻 *शेष कल………. ,Bhavishya

🌞 पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

💐💐🎉🌟🌟🙏🌸🌸🙏🌟🌟🎉💐💐

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं ,Bhavishya

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी ,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष 🌸

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है ,Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी विशेष काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। परिजनों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। राजनीतिक में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई विरोधी उन्हें धोखा दे सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई समस्या सकती है। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार में अपनों से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे और अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। नौकरी में आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जो आपकी तरक्की में बाधा बनेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपको पिताजी से किसी जरूरी जानकारी को लेकर वाद विवाद में नहीं पड़ना है। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप लाभ के अवसरों को हाथ से जाने न देंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आपका किसी ने वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप किसी अजनबी की बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो आपका बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खान-पान पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव ना लाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपके रुठे व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को साथी से अपने मन की बातों को छुपाने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उनके मन में बहुत कुछ चल रहा होगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे और आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह भी चलते-चलते बंद हो जाएगा। परिवार में आपकी कोई छोटी सी गलती समस्या बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपक किसी दूसरे काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आपको उसे सुधारने की कोशिश करनी है, नहीं तो इसका असर आपके आपसी रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आप बिजनेस में कुछ अवरोधों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे और तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ के अवसरों पर जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर, वाहन और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन कोई काम पूरा न होने से परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय जरूरी बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपको किसी काम के चलते लंबे दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, इसलिए बहुत ही सोच विचारकर निवेश करें, तो बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी अजनबी की सलाह पर न चलाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। उन्हें आज अपने किसी विरोधी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में किसी को कोई बड़ी रकम उधार में ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जिससे आप भगवान की भक्ति में काफी लीन नजर आएंगे।
परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। बिजनेस में आप किसी परिवर्तन को कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। माता जी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं , Bhavishya

🌸🙏🌸

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

bhavishya vani every day from haridwar

हर दिन अपना राशिफल और भविष्य देखने के लिए,Newsok24.com पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें Newsok24.com

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇 यहां क्लिक करें👇 सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *