Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 22 दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमन्त ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – दशमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग – परिघ सुबह 11:11 तक तत्पश्चात शिव*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:10*
🌤️ *सूर्यास्त- 5:29*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- मोक्षदा एकादशी (स्मार्त), श्रीमद्भगवद्गीता जयंती,शिशिर ऋतु प्रारंभ,वर्ष का सबसे छोटा दिन,एकादशी क्षय तिथि*

💥 *विशेष –

🌷 *मोक्षदा एकादशी* 🌷

➡ *22 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को सुबह 08:17 से 23 दिसम्बर, शनिवार को सुबह 07:11 तक एकदशी है।*
*22 दिसम्बर, शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त) एवं 23 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)*

💥 *विशेष – 23 दिसम्बर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं , Bhavishya

🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷

👉🏻 *गतांक से आगे……*
🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*

 

🌷 *4 श्लोक*
*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*
*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*

🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र – यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*

🌷 *5 श्लोक*
*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*
*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*

🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार परिणाम भी देती है।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*

🌷 *6 श्लोक*
*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*
*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*

🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*

🌷 *7 श्लोक*
*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*
*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*

🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*
,Bhavishya
➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे।

जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*

🌷 *8 श्लोक*
*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*
*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*

🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*

🌷 *9श्लोक*
*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*
*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*

🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं।

उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं , Bhavishya

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है , Bhavishya

🌸 आज आपका जन्मदिन 🌸

🎉💐💐🌟🌟🌷🌸🌸🌷🌟🌟💐💐🎉
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं ,Bhavishya

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं,Bhavishya

🌸 आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को साझेदारी में करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार में अपनों के सहयोग से किसी काम में राहत मिलती दिख रही है। आपको संतान की जिद और अहंकार भरी बातों को पूरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे किसी गलत बात को मनवा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे , Bhavishya

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप व्यर्थ के झगड़े और झंझटों से दूर रहें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको कार्यक्षेत्र में आज मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से बेवजह ना उलझें बल्कि उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। परिवार में सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन यदि आपने बीमारियों पर पकड़ समय से बनाई, तो आप किसी बड़ी बीमारी के होने से बच सकते हैं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope):
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने के पूरे अवसर मिलेंगे, लेकिन यदि आपने उन पर ध्यान नहीं दिया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। पिताजी को पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपको लोगों की मीठी बातों में आने से बचना होगा। आपका अपने भाई बहनों से चल रहा विवाद भी दूर होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर अग्रसर होना होगा, तभी वह अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं पूरा कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope): कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। वाहन आज आप संभालकर चलाएं। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति होने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपका कोई काम विरोधी आज बनते बनते बिगाड़ सकते हैं। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिलने से आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके और आपके जीवनसाथी के साथ कोई बाहरी व्यक्ति लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। काम की अधिकता रहने के कारण आप शरीर पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। आप कोई काम बहुत ही सोच विचारकर करें। आपका व्यवसाय से संबंधित कोई काम पूरा हो सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप बहुत ही सोच विचार करके चले।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर उनके लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिन्तित है, तो आपकी वह चिंता व्यर्थ होगी। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी योजना में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी प्रकार का नुकसान होने से आप परेशान रहेंगे और आपको अपने विरोधियों के खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने से बचना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो उसे उतारने में आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिसके कारण आपके आपसी रिश्तों में भी दरार खड़ी हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी निवेश के लिए सोच विचार न करें, नहीं तो बाद में उन्हें उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में जीवनसाथी से किसी बात के कारण मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें आप बढ़ने ना दें। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope):
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से टल रहा था, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी और बिजनेस में चल रही कोई समस्या आज दूर होती दिख रही है। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन मित्रों का आपका सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।,Bhavishya

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

bhavishya vani every day from haridwar

हर दिन अपना राशिफल और भविष्य देखने के लिए,Newsok24.com पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें Newsok24.com

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇 यहां क्लिक करें👇 सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *