आज ही 30 अगस्त शाम को बांधे रक्षा बंधन -आचार्य नितिन शुक्लआज ही 30 अगस्त शाम को बांधे रक्षा बंधन -आचार्य नितिन शुक्ल

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 29 अगस्त 2023*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – त्रयोदशी दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग – शोभन 30 अगस्त रात्रि 01:51 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️ *राहुकाल – शाम 03:49 से शाम 05:23 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:57*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:46*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण –

💥 *विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*Bhavishya,

🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान*
🙏🏻 *श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 बुधवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*

👉🏻 *गतांक से आगे….*

5⃣ *गोरज स्नान – गायों के पैरों की मिट्टी थोड़ी ले ली, और वो लगा ली | गवां ख़ुरेंम ये वेद में आता है इसका नाम है दशविद स्नान | रक्षाबंधन के दिन किया जाता है | गवां ख़ुरेंम निर्धुतं यद रेनू गग्नेगतं | सिरसा तेल सम्येते महापातक नाशनं || अपने सिर पर वो गाय की खुर की मिट्टी लगा दी तो महापातक नाशनं | ये वेद भगवान कहते हैं |*

6⃣ *धान्यस्नान – जो हमारे गुरुदेव सप्तधान्य स्नान की बात बताते हैं | वो सब आश्रमों में मिलता है | गेंहूँ, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मुंग ये सात चीजे | ये धान्यस्नान बताया | धान्योषौधि मनुष्याणां जीवनं परमं स्मरतं तेन स्नानेन देवेश मम पापं व्यपोहतु | सप्तधान स्नान ये भी पूनम के दिन लगाने का विधान है |*
7⃣ *फल स्नान – वेद भगवान कहते हैं फल स्नान मतलब कोई भी फल का थोडा रस लगा दिया | और कोई नहीं तो आँवला बढियाँ फल है | आँवला हरा तो मिलेगा नहीं तो थोडा आँवले का पाऊडर ले लिया और लगा दिया गया हो फल स्नान | मतलब हमारे जीवन में अनंत फल की प्राप्ति हो और सांसारिक फल की आसक्ति छूट जाय | इसलिए आज पूर्णिमा को हे भगवान फल के रस से थोडा स्नान कर रहें हैं | किसी को और फल मिल जाये और थोडा लगा दिये जाय तो कोई घाटा नहीं हैं |*

8⃣ *सर्वोषौधि स्नान – सर्वोषौधि माना आयुर्वेदिक औषधि खाना नहीं | इस स्नान में कई जड़ीबूटी आती हैं | उसमे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र ये सब डालते हैं उसमें वो थोडासा पाऊडर लेके शरीर पर रगड के स्नान किया जाता है | मेरी सब इन्द्रियाँ आँख, कान, नाक, जीभ,त्वचा ये सब पवित्र हो | इसमें सर्वोषौधि स्नान, और मेरा मन पवित्र रहें| मेरे मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आये |*

9⃣ *कुशोधक स्नान – कुश होता है वो थोडा पानी में मिला दिया और थोडा पानी हिला दिया | क्योंकि जो अपने घर में कुश रखते हैं ना तो उनके पास कोई मलिन आत्माएँ नहीं आ सकती | भूत, प्रेत आदि का जोर नहीं चलता | कुश क्या है ? जब भगवान का धरती पर वराह अवतार हुआ था | तो उनके शरीर से वो उखणकर जमीन पर गिरने लगे वही आज कुश के रूप में पाये जाते हैं, वो परम पवित्र है | वो कुश जहाँ पर हो वहाँ पर मलिन आत्मा नहीं आती हो तो भाग जाती हैं | तो कुश पानी में थोडा हिला दिया और प्रार्थना कर दी की, मेरे मन में जो मलिन विचार हैं, गंदे विचार हैं या कभी कभी आ जाते हैं वो सब भाग जाये | हरि ॐ … हरि ॐ … ॐ ,… करके उसे पानी में नहा दिया |*

1⃣0⃣ *हिरण्य स्नान – हिरण्य स्नान माने अगर अपने पास कोई सोने की चीज है | कोई सोने का गहना वो बाल्टी में डाल दिया, हिला दिया और स्नान कर लिया | हिलाने के बाद वो निकाल लेना बाल्टी में पड़ा नहीं रहे |*

🙏🏻 *तो ये दशविद स्नान वेद में बताया | श्रावण मास के पूर्णिमा का दिन किया जाता है | आप इसमें से आप जितने कर सकते हो उतने कर लेना | १ – २ न कर पाये तो जय सियाराम … कह दें प्रभु ! हमसे जितना हो सकता था वो किया |*
*और जब शरीर पर पानी डाल रहे हैं तो ये श्लोक बोलना –*

🌷 *नमामि गंगे तव पाद पंकजं सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं |*
*भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम ||*
*गंगेच यमुनेच गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी | जलस्म्ये सन्निधिं कुरु ||*
*ॐ ह्रीं गंगाय ॐ ह्रीं स्वाहा ||*

🙏🏻 *तीर्थों का स्मरण करते हुये स्नान करें | तो ये बड़ा पुण्यदायी स्नान श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन प्रभात को किया जाना चाहिये ऐसा वेद का आदेश है |*
👉🏻 *समाप्त…..*Bhavishya,

🌷 *विद्यार्थी विशेष* 🌷

👧🏻 *विद्यार्थी पढ़ने में ज्यादा कमजोर हो तो –विद्यार्थी को सारस्वत मंत्र तो बापूजी देते ही है |*

➡ *पर समझो कोई बच्चा कमजोर है ज्यादा… पढ़ नहीं सकता तो उसको सिखा दें ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम :अपने आराध्य को स्मरण करके जप करें |*
🙏🏻 *भगवान विष्णु के चौबीस अवतार थे उसमे हयग्रीव अवतार हैं | ये अग्निपुराण में अग्निदेव वशिष्ठ से कहते हैं |*
💥 *विशेष – 30 अगस्त 2023 बुधवार को हयग्रीव जयंती हैं ।*
🙏🏻

🌷 *रक्षाबंधन के दिन* 🌷

🙏🏻 *यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर धन व व्यापार से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म करना चाहते हैं तो अपनाएं ये ज्योतिष शास्त्र के आसान उपाय…*

➡ *रक्षाबंधन पर करें इन 10 में से कोई 1 काम, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी*

👉🏻 *व्यापार वृद्धि के लिए*

*रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद बांटे।*

👉🏻 *शत्रु ज्यादा परेशान कर रहे हों तो*
*शत्रु परेशान कर रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं । इस समस्या का समाधान हो जाएगा।*

👉🏻 *दरिद्रता दूर करने के लिए*

*कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दुर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।*

👉🏻 *पैसा वापस न मिल रहा हो तो*

*किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें।पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।*

👉🏻 *बीमार रहते हों तो*
*यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं।ये बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।*

👉🏻 *व्यापार में सफलता न मिल रही हो तो*
*यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी समसान स्थान पर गाड़ दें।*

👉🏻 *ऋण मुक्ति के लिए*
*रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें।कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।*

👉🏻 *धन-समृद्धि के लिए*

*अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।*

👉🏻 *आर्थिक काम में असफलता मिल रही हो तो*
*सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें – हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।*

👉🏻 *कार्य सिद्धि के लिए*

*रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें।जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।*Bhavishya,

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रेBhavishya,

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

Bhavishya,स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी,Bhavishya,

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिजनों की सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से लोगों को आसानी से मात दे पाएंगे, लेकिन अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपको अपने प्रियजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में आप लोगों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। अपने करीबियों पर भरोसा करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका बिजनेस शुरू होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह लंबा चल हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को हैरान करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस करना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार में आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी समय रहते पूरे कर पाएंगे। जल्दबाजी में दिए गए किसी निर्णय से आपको कोई समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाएं रखने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढे़गा। आप अपने करीबियों की समस्याओं को सुनने में आप दिन का काफी समय लगाएंगे, लेकिन परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए से दर्द बन सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से पहले सोच विचार आवश्यक करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी जरूरी बात को लेकर आप परेशान थे, तो वह दूर हो सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा, नहीं समस्या होगी। आपको बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको यदि कोई अजनबी सलाह दे, तो आपको उनकी सलाह पर चलने से बचना होगा और आप किसी नए घर या मकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यापार की योजनाओं को बल मिलेगा और किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी अवश्य लें। आप यदि किसी परिजन के व्यवहार को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें अब धीरे-धीरे आपको सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपका कोई मामला यदि कानूनी रूप से विवादित है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने काम के सिलसिले में किसी दूर की यात्रा बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे। बधुंओं से आपकी खूब जमेगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यतानुसार काम मिलने से आप खुश रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगेBhavishya,

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇👇

▶️ https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366

📲 समाचार what’s app करें-
Newsok24.com
https://chat.whatsapp.co

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *