Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार 

🌤️ *दिनांक – 07 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – अष्टमी शाम 04:14 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी सुबह 10:25 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग – वज्र रात्रि 10:02 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️ *राहुकाल – दोपहर 02:10 से शाम 03:43 तक*,Bhavishya

🌞 *सूर्योदय-06:02*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:36*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी (भागवत) नाथद्वारा,द्वारका,मथुरा,डाकोर मे श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव),दही हांडी*,Bhavishya
💥 *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷

🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*
👉🏻 *गतांक से आगे….*

🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*

🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*

*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*
*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*
*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*
*गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*

*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*

*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*
*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*
*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*

🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*

🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें –*

🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*
*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*

🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*

🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*

🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ,Bhavishya

🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷

👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |,
Bhavishya

पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे

पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे,Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🌷💐🌺🍀🌻🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं,Bhavishya

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी, Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएगी। आप दूसरों के कार्य में ज्यादा हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है । संतान से समय रहते उसका कार्य पूरा कराएं। जल्दबाजी में किए गए काम से आपको से कोई गलती हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आपको संतान की फिजूल खर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप अपने सभी दायित्वों को समय रहते पूरा करेंगे। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहकर पूरा करें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में सभी सदस्य एकजुट रहेगे और किसी महत्वपूर्ण काम की चर्चा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी योजना में धन लगाने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपका कोई काम आपके लिए आज सिर दर्द बन सकता है

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। घर में किसी काम को लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी समस्या के कारण आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरों की बातों में आकर किसी दूसरी नौकरी को ज्वाइन ना करें। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आपका भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर की कुछ उपयोगी वस्तुओं के खरीदारी की भी योजना बनाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपके कुछ पुरानी यादें भी ताजा होंगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक मामलों का ध्यान रखें , नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल होंगी। आप किसी समस्या से समय रहते निपटने की कोशिश करें। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। लेनदेन के मामले में आप बिल्कुल ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे,Bhavishya

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *