Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 07 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – अष्टमी सुबह 08:08 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 11:57 तक तत्पश्चात पुष्य*
🌤️ *योग – शिव सुबह 08 अक्टूबर सुबह 06:03 तक तत्पश्चात सिद्ध*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:17*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:01*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – अविधवा नवमी,नवमी का श्राद्ध,सौभाग्यवती का श्राद्ध*

💥 *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

🌷 *सर्वलाभ की कुंजी* 🌷

👉🏻 *कैसा भी बीमार व्यक्ति हो, उसको हरिनाम की, ‘हरि ॐ’ की साधना दे दो, चंगा होने लगेगा |* *बिल्कुल पक्की बात है !*

👉🏻 *आपको स्वस्थ रहना है तो भी भगवान का नाम, प्रसन्न तथा निरहंकारी रहना है तो भगवान का नाम, उद्योगी एवं साहसी होना है तो भगवान का नाम और पूर्वजों का मंगल करना है तो भी भगवान का नाम….|*

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *08 अक्टूबर 2023 रविवार को सूर्योदय से रात्रि 02:45 (09 अक्टूबर 02:45 AM) तक रविपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*,future Bhavishya

कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*,future Bhavishya

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे
एकादशी तिथि
अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे – 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे,future Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🎉💐🌺🌺🌺🌺🌺💐🎉
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून,future Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी, future Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी कोई पुरानी डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो,तो वहां लोगों से बहुत ही तोल मोल कर बात करें। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे तो आप उसकी मदद अवश्य करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों को आज निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे अपना उधार दिया हुआ धन वापस लेने आ सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप अपनी संपत्ति का बंटवारा कर रहे हैं तो बहुत ही देखभाल कर करें,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से भी नाराज हो सकते हैं। यदि किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी तो वह पूरी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों ने यदि कोई परीक्षा दी थी तो उसके परिणाम आ सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी तारीफ करते नजर आएंगे जिसके बाद आपको तरक्की भी मिल सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपसे किसी ऐसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसको लेकर आप परेशान थे। आप किसी जरूरी जानकारी को लीक ना होने दें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझन लेकर आने वाला है जिनको लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको अपने पिताजी की सेहत में चल रही किसी समस्या को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है जिससे आपका कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आय के साधनों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी जरूरी जानकारी को किसी अजनबी के सामने शेयर नहीं करना है नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप आज अपने शारीरिक कष्टों को नजरंदाज न करें नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको कुछ जरुरी मामलों में ढील देने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। माता जी से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों में अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं तो आज उन्हें फाइनल करने का मौका मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने किसी पुराने परिजन से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप संतान की किसी इच्छा को पूरा कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर्स के साथ मिलजुल कर यदि किसी काम को करेंगे तो आप उसे समय से पहले पूरा करके दे सकते हैं। आपको किसी धन से संबंधित मामलों में स्पष्ट बनाए रखना होगी। परिवार में आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। कुछ लोग आपकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कुछ जरूरी मामलों में ढील देने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी की कही सुनी बातों में ना आएं नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी परिजन के आने से आपको धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवा दूर करेंगे। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी नौकरी का ऑफर आ सकता है लेकिन उन्हें अभी पुरानी जगह ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी जिसे देख परिवार के सदस्यों को खुशी होगी।,future Bhavishya

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *