Future Bhavishya  Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

*~ धर्म रक्षा पंचांग ~*

**आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 06 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – सप्तमी सुबह 06:34 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग – परिघ सुबह 07 अक्टूबर प्रातः 05:31 तक तत्पश्चात शिव*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:27 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:16*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:02*,Future Bhavishya

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – अष्टमी का श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत समाप्त*

💥 *विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु 

🙏🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें …समुद्र की बेटी हैं लक्ष्मी … समुद्र से प्रगति है …समुद्र मंथन के समय…. अगर दिया दिखा कर ” ॐ वं वरुणाय नमः ” जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी |*

🌷 *बृहस्पति नीति* 🌷

🙏🏻 *बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। उन्होंने ऐसी कई बातें बताई हैं, जो हर किसी के लिए बहुत काम की साबित हो सकती हैं। बृहस्पति ने इन ऐसे नीतियों का वर्णन किया है, जो किसी भी मनुष्य को सफलता की राह पर ले जा सकती हैं।*

➡ *मुश्किल कामों में भी आसानी से पा लेंगे सफलता अगर ध्यान रखेंगे ये 3 बातें*
🙏🏻 *हर परिस्थिति में भगवान को याद रखें*

🌷 श्लोक
*सकृदुच्चरितं येन हरिरित्यक्षरद्वयम।*
*बद्ध: परिकरस्तेन मोक्षाय गमनं प्रति।।*
🙏🏻 *अर्थात*

*मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी हैं। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।*,Future Bhavishya

🙏🏻 *दुर्जनों को छोड़, सज्जनों की संगती करें*

🌷 *श्लोक*
*त्यज दुर्जनसंसर्ग भज साधुसमागम।*
*कुरु पुण्यमहोरात्रं स्मर नित्यमनित्यता।।*

🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को दुर्जन यानी बुरे विचारों और बुरे आदतों वाले लोगों की संगति छोड़कर, बुद्धिमान और सज्जन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। सज्जन लोगों की संगति में ही मनुष्य दिन-रात धर्म और पुण्य के काम कर सकता है।*

🙏🏻 *हर कोई मनुष्य का साथ छोड़ देता है लेकिन धर्म नहीं*

🌷 *श्लोक*
*तैस्तच्छरीरमुत्सृष्टं धर्म एकोनुग्च्छति।*
*तस्ताद्धर्म: सहायश्च सेवितव्य सदा नृभि:।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*हर कोई कभी न कभी साथ छोड़ देता ह, लेकिन धर्म कभी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता। जब कोई भी अन्य मनुष्य या वस्तु आपका साथ नहीं देते, तब आपके द्वारा किए गए धर्म और पुण्य के काम ही आपकी मदद करते हैं और हर परेशानी में आपकी रक्षा करते हैं।*,Future Bhavishya

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

एकादशी तिथि
अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे – 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे,Future Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🌸💞🎁🌷🎉🌷🎁💞🌸
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।,Future Bhavishya

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी, Future Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।,Future Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और किसी भी लाभ के सौदे को आप हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्रों में आने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर रहेगा। आप कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो आपको उसे प्लान को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ सकता है, जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आपका मन भटका भटक सकता है। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे, नहीं तो उन्हें कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया काम करने की प्लानिंग करेंगे, लेकिन उसमें आपको जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन भरा है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान अधिक को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन उसमें परिवार का ही कोई सदस्य आपके लिए विरोध उत्पन्न कर सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आप अपने साथी के रंग में रंग में नजर आएंगे और दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आप अपने व्यवहार में यदि किसी बात को लेकर बदलाव लेकर आए, तो आप पहले जैसे हो जाए, नहीं तो लोगों को आपका रवैया समझ नहीं आएगा। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, लेकिन फिर भी आप कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर ही ले, तो बेहतर रहेगा। संतान को आपसे किसी मदद की उम्मीद हो सकती है, जो आप उनके लिए उनकी मदद अवश्य करें। आप अपने साथी के साथ अपनी किसी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन आप किसी काम में बिना सोचे समझे ना पड़े, नहीं तो वह आपकी बहुत बड़ी गलती होगी। आपको किसी अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो आप बार-बार वही गलती करते रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाने के लिए रहेगा, जो लोग बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है, जो आपको थोड़ा समस्या देगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बच्चों का मन आज कुछ नई-नई चीजों को खरीदने का करेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान से आपने जितनी उम्मीदें लगाई थी, वह उन पर खरी नहीं उतारेगी, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने घर की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं और आप किसी बाहरी व्यक्ति को अपने घर में ना लाएं। व्यवसाय में आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में कम लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तभी आप उसका लाभ उठा सकते हैं। यदि आपका किसी विरोधी से कोई वाद विवाद पनते, तो आप उसमें सावधानी बरतें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको ढील देने से बचना होगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सतर्क रहे, तभी वह परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी और आप अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकों को भी अपना सकते हैं। आप कुछ पुराने कर्जा को भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। ऑफिस में यदि किसी को कोई काम सौपा जाएं, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपको किसी जरूरी काम के लिए आज अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या वह किसी नयी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में दिल देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप अपने परिजनों से बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी परिवार में चल रही समस्या को बाहरी व्यक्तियों के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहने के कारण आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है उनका डटकर सामना करना होगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

 ्््🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-

https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366

समाचार what’s app करें-
Newsok24.com
https://chat.whatsapp.co

हमारे फेसबुक पेज:- Newsok24 पर देखें समाचार, शेयर और लाईक भी करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *