Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 19 अगस्त 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – तृतीया रात्रि 10:19 तक तत्पश्चात चतुरथी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तरफालगुनी 20 अगस्त रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग – सिद्ध रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात साध्य*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:06 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:52*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:57*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – हरियाली तृतीया*
💥 *विशेष- *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

🌷 *नागपंचमी* 🌷

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*

🐍 *वासुकि नाग*
*धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*

*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*

🐍 *शेषनाग*
*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*

🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*

🐍 *तक्षक नाग*
*धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।*

🙏🏻 *जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।*
👉🏻 शेष कल………

* 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे

पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे,

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।,Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा ध्यान देंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। दोस्तों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहना होगा। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी।

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बड़ों के साथ सानिध्य बनाए रखें। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। करियर में कोई बड़ा उछाल आ सकता है। स्थायित्व की भावना पर आप पूरा जोड़ देंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी, जो लोग बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत हैं । वह बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर बना रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी सावधानी दिखाएं। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप स्वयं पर पूरा ध्यान देंगे और नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको समस्या दे सकती है। आपके कुछ उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। सबका साथ व सहयोग बना रहेगा। किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप नीति व नियमों पर पूरा ध्यान रखें। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बुद्धि व विवेक से निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें और आपको कुछ सफेदपोश लोगों से दूर रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की कुछ छोटी-मोटी गलतियों को माफ करना होगा। आप अपने कामों पर पूरी निगाह बनाकर रखें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भावनात्मक मामले मजबूत रहेंगे। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शासन व प्रशासन से मामले आपके बेहतर रहेंगे। आपके काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ पुण्यकार्य में आप अच्छा धन लगाएंगे। धार्मिक आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण कार्य को धैर्य दिखाते हुए पूरा करना होगा, सभी काम पूरे हो सकेंगे। व्यवसाय के लिए यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उन पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। किसी काम में आप लापरवाही करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि कार्य क्षेत्र में किसी से बहस बाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।आपको कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। व्यापार में आप समय देंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। आप अपनी शानो शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा ध्यान धन व्यय करेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आवश्यक कार्य पूरा पूरा जोर देंगे। कुछ मामलों में आप निसंकोच आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके औद्योगिक प्रयासों को आपको पूरा करना होगा। आपको किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें। अपने डेली रूटीन को आप बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज के मामलों में आपको जी चुराने आने से बचना होगा। विपक्ष से आपकी सक्रियता बनी रहेगी। आप अपने अवश्य कामों की सूची बनाकर चले, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप किसी परीक्षा में जीत हासिल करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कला कौशल में सुधार आएगा और कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका भाई कुछ सुझाव दें, तो उसे पर अमल अवश्य करें, Bhavishya

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *