Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 10 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – द्वादशी दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – हस्त रात्रि 12:08 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग – विष्कंभ शाम 05:06 तक तत्पश्चात प्रीति*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:22 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:39*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:30*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – प्रदोष
व्रत,धनतेरस,भगवान धन्वंतरि जयंती-राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस,यम दीपदान*

💥 *विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* , Bhavishya

🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷

➡ *11 नवम्बर 2023 शनिवार को नरक चतुर्दशी, 12 नवम्बर, रविवार को नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान) ।*

🙏🏻 *नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*

🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*
*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये ॥“*

👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*

🙏🏻 *यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। ‘सन्नतकुमार संहिता’ एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।* , Bhavishya

🌷*दिवाली में करने योग्य* 🌷

➡ *१. दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*
➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*
➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*
➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं.*
➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*
➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है |* , Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। , Bhavishya

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं , Bhavishya

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष, 🌸
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी , Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजों को शामिल करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ उत्साह से आगे बढ़ेंगे। बुद्धि से आप कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत प्रयास आपके अच्छे रहेंगे। आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी सोच में विनम्रता बनाए रखें। अध्ययन और आध्यात्मिक के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां मे हां नहीं मिलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सभी के साथ सहजता से आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद या बहसबाजी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा और आवश्यक कामों में तेजी आएगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपको किसी दिखावे के कारण समस्या हो सकती हैं। आप कुछ करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में आपको किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप महत्वपूर्ण लक्षणों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपनी संपत्ति को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी लेकिन आज आप महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ स्मरणीय पलों को आप साझा करेंगे। व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्षपूर्ण मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और श्रेष्ठ कार्यों पर आपका पूरा जोर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज किसी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई बढ़ता खर्च आपके लिए सिरदर्द बनेगा। लेनदेन के मामले में आपको पारदर्शिता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों में आलस्य न दिखाएं। पारिवारिक कार्यो से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में आज आपको सफलता मिलेगी। आप अपने विभिन्न कामों में तेजी दिखाएंगे। भाई बहनों से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी बड़े निवेश को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में आज आपको सावधान रहना होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वो आज दूर होंगे। किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यापार कर रहे लोगों की योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग आप के ऊपर बना रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। संतान से किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। आप अपने किसी काम को भाग भाग्य के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुरानी योजना का आपको लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपको अपने माता-पिता से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे , Bhavishya

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇
https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366
——————
समाचार what’s app करें-👇
Newsok24.com
https://chat.whatsapp.co

हमारे फेसबुक पेज:- Newsok24 पर देखें समाचार, शेयर और लाईक भी करना ना भूलें।
—————
समाचार मेल करें:-👇
newsok24.com@gmail.com

shashisharma669900@gmail.com
—————
LinkedIn-👇
https://www.linkedin.com/in/shashi-sharma-808a6437

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *