Book Release in uttarakhand मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जी.डी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एंव विचारक भी हैं। सामरिक मामलों के विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक विशिष्टाएं प्राप्त की। Book Release in uttarakhand

Book Release in uttarakhand

Book Release in uttarakhand मुख्यमंत्री ने कहा कि A history of Hinduism पुस्तक, इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नई दृष्टि से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है।

Book Release in uttarakhand पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने काम किया है। पुस्तक में युद्ध कला, वैदिक दर्शन, योग जैसी परंपराओं का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी को उससे परिचित करवाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है। हमारे धर्म में अनेक पहलू ऐसे हैं जो हमें सबसे अलग और सर्वेश्रेष्ठ बनाते हैं। Book Release in uttarakhand

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने ऐसे महान ग्रंथों की रचना की जो हमारी गहनता व्यापकता और वैज्ञानिकता के कारण प्रासंगिक है। इस पुस्तक में भारतीय सैन्य पुनरुत्थान का भी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में स्वतंत्रता के बाद हमारे समाज को बांटने का काम करने वाली देश विरोधी शक्तियों का भी उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है। मोदी सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है।

Book Release in uttarakhand

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य हो रहा है। इसी का परिणाम है कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। देश के अंदर तीन तलाक का अंत हुआ है। दुश्मन देश पर सर्जिकल स्ट्राइक का निर्णय, कश्मीर से धारा 370 को हटाने एंव सीएए को लागू करने जैसे अनेक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है। हाल ही में मंत्रीमंडल द्वारा दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रखकर नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना है।

इस अवसर पर मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि), चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल श्री विजय नागर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *