PNB ATM,  लूट की कोशिश नाकामयाब, यू ट्यूब से सीखी तकनीक।

 PNB ATM,  Attempt to rob PNB ATM failed, technique learnt from YouTube.

हरियाणा से हरिद्वार पहुंचे थे हरियाणा के चोर, मौके से 2 गिरफ्तार, एक फरार युवक की तलाश 

घटना के समय ATM मे मौजूद थी 25 लाख की धनराशी

 

 यू ट्यूब से ATM काटने का तरीका सीख  दो-तीन दिन पहले से रैकी कर योजना को अन्जाम देने आये थे।

PNB ATM, 19और 20 मई की मध्य रात्रि लगभग 02.35 बजे कनखल पुलिस की गश्ति टीम ने एक बंद ATM के भीतर से ATM का शटर बाहर से बन्द होने के बाद भी आती हुई आवाजों  ने सशंकित पुलिस टीम ने पास जाकर सुना तो अन्दर से खटपट की आवाज सुनायी दी।

टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया तथा अन्य फोर्स के लिए  सूचना भेजी फ़ोर्स के मौके पर पहुंचने पर शटर को खोला गया तो अन्दर दो व्यक्ति मौजूद थे, मौके पर आधा ATM गैस कटर से काटा गया था तथा ATM मे धुआं फैला हुआ था।

19और 20 मई की मध्य रात्रि लगभग 02.35 बजे कनखल पुलिस की गश्ति टीम गश्त करती हुये देश रक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी तभी PNB ATM के पास से एक युवक भागता दिखाई दिया व ATM के बाहर एक i-20 कार पीएनबी बैंक जगजीतपुर ब्रान्च के सामने खड़ी मिली।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनो बदमाशो कार्तिक राणा व धीरज को दबोच लिया,i-20 कार पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गई।

PNB ATM,  लूट की कोशिश नाकामयाब, यू ट्यूब से सीखी तकनीक।
PNB ATM, लूट की कोशिश नाकामयाब, यू ट्यूब से सीखी तकनीक।

दोनों चोरों ने पूछताछ मे बताया कि आरोपी नशे के आदी है और  ATM लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे।

ATM काटने का यू ट्यूब से तरीका सीख इन्होंने दो-तीन दिन पहले से रैकी की और आज योजना को अन्जाम देने आये थे लेकिन गश्त में मुस्तैद जवानों ने इनका प्लान फेल कर, दिया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कनखल में मु0अ0स0 137/25 धारा 305, 62, 3(5), 324(4), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। मौके से फरार अन्य बदमाश की तलाश जारी है।

पकड़े गए चोरों के नाम 1- कार्तिक राणा पुत्र श्री राजेन्द्र राणा निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा उम्र 25 वर्ष

2- धीरज पुत्र जयपाल उम्र 28 वर्ष निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा, दोनों से पुलिस ने

(1) आई -20 कार नम्बर  HR20AD1627

(2) एक गैस सलैण्डर मय गैस कटर

(3) एक पैट्रोमैक्स 05 किलो

(4) एक छोटा कटर, स्प्रे

(5) एक लोहे का राड

(6)नम्बर प्लेट HR26BJ7889  बरामद की।

चोरों को मौके पर पकड़ने वाली पुलिस टीम में

(1) SHO  चन्द्र मोहन सिहं

(2) व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी

(3) अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी

(4) हे0का0 रविन्द्र तोमर

(5) हे0का0 राकेश राणा

(6) का0 विशन सिहं चौहान

(7) का0 जितेन्द्र राणा शामिल थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *