Oplus_131072

Buddha Purnima, बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर 12 मई को हरिद्वार शहर में यातायात प्लान लागू

Buddha Purnima, Traffic plan implemented in Haridwar city on 12 May on the occasion of Buddha Purnima bathing festival

मेला क्षेत्र को 08 जोन एंव 21 सेक्टर में विभाजित किया गया,11 मई रात्रिः12ः00 बजे से लागू होगा प्लान।

यातायात व्यवस्था बनाने में हरिद्वार पुलिस का सहयोग करें- एसएसपी

Buddha Purnima, 12 मई को बुद्धपूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है इस बार बुद्ध पूर्णिमा के स्नान पर भारी भीड़ के आने का अनुमान लगाया जा रहा है,जिसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशन में ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है ताकि आने वाले यात्रियों को और स्थानीय निवासीयों को भी मेले के दौरान मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।

1-बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।

2-बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।
चीला मार्ग को ऋशिकेष से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।

3-चण्डीचौक पर यातायात का दबाव बढने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जायेगा।

4-सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

5-टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पट्री का प्रयोग किया जायेगा।

6-यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

*बाहर से आने वाले वाहनों की यह व्यवस्था रहेगी*👇🏻

1-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।
 पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

ऽ यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचौक-मात्रसदन पुलिया
 पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

2-दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चैक-NH-344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋशिकेश।

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर- नजीवाबाद।

3-मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक
 पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-ष्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा
 पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

4- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।
 पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

5-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-
देहरादून/ऋषिकेष-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक से NH-344 से मेरठ-दिल्ली
6-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-
देहरादून/ऋषिकेष-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक-चण्डीचौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद

आटो/विक्रम डायवर्जन-
 बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

 बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चैlक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
 बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चैक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

 बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।

11-बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 11.05.2025 की रात्रिः12ः00 बजे से बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बुध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसपी ट्रैफिक की अगुवाई में ऋषिकुल सभागार में पुलिस ब्रीफिंग की गई
जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एव पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारी और फोर्स मौजूद रहे।
मेले में तैनात समस्त अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने जोन सेक्टरों में भ्रमणशील रहेंगे,भीड़ का आंकलन कर समय से यातायात प्लान अलग-से लागू किया जाएगा ।

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जायेगी पैनी नजर
पुलिस बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक/क्राइम जितेन्द्र मेहरा द्वारा एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में समस्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों एवं नियुक्त पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विस्तृत से ब्रीफ किया गया।

महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक/जितेन्द्र मेहरा एवं एसपी सिटी पंकज गैरोला( नोडल अधिकारी ) द्वारा सभी जोनल अधिकारी आज सायं तक अपने -अपने जोन सेक्टरों का व्यक्तिगत रुप से भ्रमण करते हुए रह गई कमियां दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने व उकत कमियों को आज ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अधीनस्थ कर्मियों को मेले के दौरान क्या करना है, क्या नहीं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया।

चार धाम यात्रा भी प्रचलित है जिससे स्नान के दौरान भीड़ बढ़ सकती है हमें अपनी पूरी तैयारी करके रहनी है जिससे कि हम आवश्यकता पड़ने पर अपने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें l जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूर्ण करें सभी के सहयोग से मेला को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता हैl

समस्त जोनल/सेक्टर अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए स्नान के सम्बन्ध में अपडेट मेला कन्ट्रोल को नोट कराते रहेंगे। किसी भी प्रकार से कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। जो निर्धारित पार्किंग बनायी गयी है उसी पर वाहनों को पार्क कराया जाये।

प्रभारी कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया कि सीमावर्ती जनपदों से ट्रेफिक की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकता के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात प्लान जारी किया जाये जिससे कि किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति न बने।

प्रभारी कन्ट्रोल रुम को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान राउड़ द क्लॉक सीसीटीवी पर कर्मचारीयों को भली भांति ब्रीफ कर लाभप्रद सूचना से उच्चाधिकारियों को सूचित करायेगे।

मेले के दौरान तैनात पुलिस बल में
पुलिस क्षेत्राधिकारी – 05, निरीक्षक/थानाध्यक्ष -09, उ0नि0/अ0उ0नि0 – 26, म0उ0नि0 -10, हे0कां0/कां0 – 195, म0कां0 – 51, पी0ए0सी0 तैराक दल- 01 पलाटून, बी0डी0एस0- 02 टीम, घुडसवार – 02 टीम, जल पुलिस- 16कर्म0 गण, अभिसूचना:- 12कर्म0गण, फायर सर्विस- 03 फायर यूनिट

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *