Kedarnath yatra, हैलीकॉप्टर यात्रा के फर्जी टिकट बेचने वाला ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार।Kedarnath yatra, हैलीकॉप्टर यात्रा के फर्जी टिकट बेचने वाला ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार।

Kedarnath yatra, हैलीकॉप्टर यात्रा के फर्जी टिकट बेचने वाला ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार।

Kedarnath yatra, Travel agent arrested for selling fake helicopter travel tickets.

केदारनाथ हैलीकॉप्टर यात्रा के लिए ₹49500/ के 3 टिकट लेकर यात्री पहुंचे फाटा।

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया आरोपी को गिरफ्तार।

Kedarnath yatra, चार धाम यात्रा के हवाई पंजीकरण के नाम पर एक ठगी का मामला आज सामने आने पर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खुशबु ट्रैवल्स नाम से बिल् ट्रैवल एजेंसी चला रहे एक ट्रैवल एजेंट से B.H.E.L. निवासी सुनील प्रजापति ने अपने गुजरात निवासी परिचित के साथ हेलीकाप्टर से केदारनाथ जाने के लिए पवनहंस कंपनी के नाम से टिकट क्रय किया।

पीड़ित पक्ष ने ₹49500/ रुपये के 3 टिकट खरीदे थे लेकिन जब टिकट क्रय करने वाले तीनों लोग फाटा रुद्रप्रयाग पंहुचे और हैलिकाप्टर में जाने के लिए पहुंचे तो वहाँ उन्हें मालूम हुआ कि तीनो टिकट फर्जी थे।

टिकट खुशबु ट्रैवल्स निकट गुरुद्वारा विल्केश्वर रोड हरिद्वार से खरीदे गए थे पीड़ितों ने ट्रैवल एजेंट के कर्मचारियों द्वारा फर्जी टिकट बुक करने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 275/25 धारा-318(4) BNS पंजीकृत किया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीम गठित कर सिटी हरिद्वार पुलिस ने 1 आरोपी को बारह (12) घण्टे के भीतर दबोच लिया आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम जानी कटारिया पुत्र राधेश्याम निवासी-वशेडी खादर पोस्ट लक्सर थाना लक्सर हरिद्वार बताया जा रहा है।
आरोपी को पकड़कर जेल तक पहुंचाने वाली पुलिस टीम में -प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह -उ0नि0 हकम सिंह -हे0का0 सतेन्द्र सिंह-का0 नापु निर्मल सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *