प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। साल के पहले ही दिन अल्मोड़ा के बाड़ीछेना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई है। यहां बरेली से जागेश्वर जा रही पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के वक्त कार में 7 लोग सवार थे। जिसमें से 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। चारों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया है।

नये साल के पहले ही दिन सुबह अल्मोड़ा एसडीआरएफ को एक्सीडेंट की सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि बाड़ीछेना क्षेत्र में एक वाहन यूपी 16 ईके 2368 खाई में गिर गया है। जिसके रेस्क्यू के लिए मदद की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार बरेली से जागेश्वर जा रहा थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर 65 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के वक्त कार में 7 लोग सवार थे। जिसमें से 2 लोग खुद हादसे के बाद रोड हैड तक पहुंच गये। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार अन्य व्यक्तियों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इस हादसे में लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हुये हैं। जिन्हें उपचार के लिए अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया है।

घायलों के नाम-अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी बरेली, सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा, दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी नोएडा, प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा, अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बरेली, आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी बरेली व सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी शामिल हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *