मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 53.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 32.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 80.35 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.21 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकासखण्ड चौखुटिया के मांसी में रामगंगा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण किये जाने हेतु ₹ 94.00 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 37.60 लाख के अनुमोदन के साथ ही जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 60.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में वार्ड-30 चौक बाजार कनखल में ट्रांसफार्मर से सतीघाट तक सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 47.00 लाख एवं वार्ड न0-27 लाटोवाली कनखल में सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र लक्सर हेतु सतसंग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक मार्ग का सुधारीकरण हेतु ₹ 3.72 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से गोविन्दनगर आबादी होते हुए ग्राम रजनीनगर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 92.39 लाख एवं ग्राम गऊघाट से अनकपाल प्रधान एवं पुल की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु 1.81 करोड तथा बाजार भाग के मुख्य चौराहे से नहर पुलिया होते हुए शमशान घाट तक मार्ग एवं एन-125 के किमी0 01 से पुरानी मंडी मार्ग का टाईल द्वारा पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 98.71 लाख एवं ग्राम करधरिया में मेन रोड़ से देशराज के घर होते हुए गुरुमीत सिंह आदि के घर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 96.23 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में शिशु गृह की स्थापना के लिए ₹ 96 हजार तथा 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में आर.टी.सी एवं बैरक के निर्माण हेतु ₹ 19.91 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 3.14 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ग्राम गुंजी का सर्वांगीण विकास कार्य (योजना चतुर्थ) हेतु ₹ 4.62 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु ₹ 328.28 करोड तथा समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वितीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु कुल ₹ 82.21 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 38.58 करोड, जनपद चम्पावत…


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *