मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण एवं सुधार, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, बाध/बैराजों की सुरक्षा, सीवर लाइनों, नलकूप निर्माण, बहुउदेशीय भवन व अन्य विकास कार्यों के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों को तृतीय त्रैमासिक किश्त के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के पृथक-पृथक कार्यों हेतु ₹ 1.72 करोड तथा यू०जे०वी०एन०एल० लि० के 06 बाधों/बैराजों की सुरक्षा एवं सुदृढीकरण हेतु विश्व बैंक पोषित परियोजना के अन्तर्गत ₹ 398.30 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के ग्राम पंचायत दुधौरी में भगवती मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 58.67 लाख तथा ग्राम पंचायत क्वारसिंह (अमोड़ी) चम्पावत में भगवती दुर्गा मंदिर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 47.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के अन्तर्गत रायपुर में RGICS की मौजूदा पहली मंजिल पर प्रस्तावित शेड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.20 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.44 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल में मुख्य मार्ग स्थित भवनों (भवन संख्या 1 से 23 तक) के बाह्य सरफेस के सौन्दर्यीकरण (फसॉड ट्रीटमेंट) का प्रथम फेज के कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर समस्त शहरी स्थानीय निकायों को तदर्थ आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त (अक्टूबर से दिसम्बर, 2026) हेतु ₹ 328.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में हरिद्वार की अनुरक्षण शाखा (गंगा) जोन प्रथम भूपतवाला हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्थित क्षतिग्रस्त एवं कम व्यास की सीवर लाईनों के प्रतिस्थापन की योजना हेतु ₹ 7.65 करोड़ तथा अनुरक्षण शाखा (गंगा) जोन द्वितीय कनखल हरिद्वार के विभिन्न स्थानों पर सीवर लाईनों के प्रतिस्थापन की योजना हेतु ₹ 6.24 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर हेतु मंदिरों के सुदृढीकरण हेतु ₹ 1.62 करोड, जनपद पिथौरागढ में गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल के विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 32.53 लाख तथा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के चलनीछीना में घटीका मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 99.39 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में आबकारी विभाग रोशनाबाद के कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण हेतु ₹ 9.09 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ में नगर निगम, पिथौरागढ़ के कार्यालय भवन निर्माण हेतु ₹ 24.47 करोड तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउदेशीय प्रशासनिक भवन में मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी, पुलिस, चिकित्सकों आदि को एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा हेतु ₹ 4.00 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में विकासखण्ड रायपुर के चक तुनवाला 1/4 भद्रकाली एन्कलेव 1/2 क्षेत्र में नलकूप, ओवर हैड टैंक, राइजिंग मेन तथा वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 9.84 करोड तथा जनपद देहरादून की दक्षिण शाखा के अन्तर्गत धामावाला वार्ड में डिस्पेंसरी रोड से राजा रोड तक मौजूदा क्षतिग्रस्त सीवर लाईन को बदलने हेतु ₹ 3.80 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *