*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए ₹ 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आन्तरिक मार्गों का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.94 करोड़, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम माजरी ग्रांट के वैश्नवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड से लेकर गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक 02 किमी० सड़क का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.37 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.24 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 44.54 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर, कुमाल्ता, स्यूसी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अन्तर्गत डाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर का सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.62 करोड़, जनपद पिथौरागढ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 32.53 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 98.79 के सापेक्ष ₹ 50.00 लाख तथा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 79.74 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 31.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल की कोटद्वार शाखा के अन्तर्गत कोटद्वार नगर की सनेह नगरीय पेयजल योजना में सनेह मल्ली में नलकूप खनन उद्वर्व जलाशय निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.30 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 44.13 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग, कीर्तिनगर तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवासीय भवनों के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 121.30 लाख की स्वीकृति एवं योजना के कार्य प्रारम्भ किये जाने हेतु ₹ 50.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के कुम्भ मेला-2027 हेतु भारत सरकार अवस्थापना अनुदान के अन्तर्गत प्रस्तावित 18 कार्यों हेतु ₹ 61.42 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र लोहाघाट के त्यौन्दर बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख, भूमिया बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख तथा महारूद्र मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *