मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत 2026 में किया प्रतिभाग, लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान*

*लोक संस्कृति हमारी पहचान, हमारी जड़ों और हमारे पूर्वजों की अमूल्य विरासत का प्रतीक : मुख्यमंत्री*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना को मिल रही नई मजबूती : मुख्यमंत्री*

*लोक कलाकारों के सम्मान, आर्थिक सहायता और गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध*

*लोक संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*

*लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्र उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा : मुख्यमंत्री*

*युवाओं से अपनी बोली, भाषा, लोकगीत और पारंपरिक विरासत को अपनाने का किया आह्वान*

*लोक कलाकारों के संरक्षण के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रयास*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल बलूनी स्कूल में आयोजित ‘उत्तराखंड लोक विरासत 2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोककलाओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारे इतिहास, हमारी परंपराओं और हमारे पूर्वजों के संघर्षों की जीवंत अभिव्यक्ति है। इसे सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड लोक विरासत के इस उत्सव में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों और संस्कृति प्रेमियों को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को एक सशक्त मंच मिल रहा है।

की थाप गूंजती है, लोकधुनों की मधुर स्वर लहरियां वातावरण में बिखरती हैं और पारंपरिक लोकनृत्यों के विविध रंग मंच पर दिखाई देते हैं, तो प्रत्येक उत्तराखंडी का मन अपने गांव, अपने घर और अपनी मिट्टी की यादों से जुड़ जाता है। हमारी लोक परंपराओं में पहाड़ का जीवन, प्रकृति से जुड़ाव, सामाजिक समरसता और सामूहिकता की भावना समाहित है। लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से हमारे पुरखों की जीवनशैली, उनके संघर्ष, उनके अनुभव और उनकी भावनाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति हमें प्रकृति का सम्मान करना, अपनी परंपराओं का आदर करना और सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना सिखाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को ‘विकास भी, विरासत भी’ का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिलाने के साथ आधुनिक विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। इन प्रयासों से भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि इसी भावना के अनुरूप उत्तराखंड में भी राज्य सरकार अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा इन पवित्र तीर्थस्थलों की गरिमा और आध्यात्मिक महत्व के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास की आधुनिक सुविधाओं के साथ हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान भी अक्षुण्ण बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिन कलाकारों ने अपना संपूर्ण जीवन उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को समर्पित किया है, उनका सम्मान और सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं। उनके अनुभव, उनकी साधना और उनकी कला ने उत्तराखंड की पहचान को प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके सहयोग के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक छह महीने में लोक कलाकारों की सूची अपडेट की जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर पात्र कलाकारों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। इसी प्रकार की सूची के आधार पर कोरोना काल में लगभग 3,200 सूचीबद्ध लोक कलाकारों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। वर्तमान में पात्र वरिष्ठ एवं अस्वस्थ लोक कलाकारों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की पेंशन भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कलाकारों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहाड़ों में लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाएं हमेशा से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सहज रूप से पहुंचती रही हैं। बच्चे अपने घर के बड़ों को देखकर, उनके साथ गाकर और पारंपरिक आयोजनों में शामिल होकर इन कलाओं को सीखते आए हैं। इसी परंपरा को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार छह माह की गुरु-शिष्य प्रशिक्षण कार्यशालाएं संचालित कर रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को अनुभवी लोक कलाकारों से सीधे सीखने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही सांस्कृतिक धरोहर से संबंधित पुस्तकों और अन्य सामग्री के प्रकाशन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है तथा लोक कला के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए कला दीर्घाएं भी स्थापित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साहित्यकारों और लेखकों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाने में साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उत्तराखंड की लोकभाषाओं, बोलियों और साहित्यिक परंपराओं में हमारी सभ्यता, जीवन दर्शन और सामाजिक मूल्यों की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है। राज्य सरकार साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ जैसे पुरस्कारों के माध्यम से उनका सम्मान कर रही है। हिंदी और स्थानीय भाषाओं में साहित्यिक ग्रंथों के प्रकाशन के लिए भी अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपनी बोली और भाषा को जीवित रखने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका अपने घर से ही शुरू होता है। हमें अपने बच्चों से अपनी स्थानीय बोली में बातचीत करनी चाहिए, उन्हें अपने गांव की कहानियां सुनानी चाहिए और अपने पूर्वजों के जीवन से जुड़े अनुभवों से परिचित कराना चाहिए। जब घरों में अपनी बोली और भाषा का प्रयोग होगा, तभी हमारी भाषाएं और सांस्कृतिक परंपराएं जीवंत बनी रहेंगी। यही बातें आगे चलकर नई पीढ़ी के लिए उनकी सबसे प्यारी यादें और उनकी पहचान बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और विशिष्ट परंपराओं में भी इसकी आत्मा बसती है। राज्य सरकार देवभूमि की पहचान, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अवैध मजारों और अनियमित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई तथा मदरसा बोर्ड को भंग करने की पहल और ऑपरेशन कालनेमि जैसे अभियान भी इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक व्यवस्था और कानून के शासन को मजबूत बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में अवैध मजारों और अनियमित रूप से संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है तथा मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय भी इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के माध्यम से धार्मिक आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह करने और समाज में भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान की रक्षा करने के साथ ही सामाजिक समरसता, शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। सरकार देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान और यहां की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण रखने के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से अपनी लोक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मेले या सांस्कृतिक आयोजन में जब बच्चे अपने बड़ों के साथ झोड़ा और अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों में कदम मिलाते हैं, तभी यह विश्वास मजबूत होता है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने घर के बुजुर्गों से लोकगीत सीखें, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को रिकॉर्ड करें और सोशल मीडिया सहित आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए उन्हें अपने मित्रों और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। युवाओं की एक छोटी-सी पहल भी पहाड़ के किसी पुराने लोकगीत को नए श्रोताओं तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम आधुनिकता और तकनीक को अपनाने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहें। हमारी लोक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण केवल सरकार या कुछ संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। लोक कलाकारों का सम्मान, स्थानीय भाषाओं का संरक्षण, पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सहेजना, संवारना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना ही हमारा ‘विकल्प रहित संकल्प’ है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, लोक कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों और उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक एवं लोक कलाकार श्री प्रीतम भरतवाण सहित अनेक लोक कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। लोकगीतों, पारंपरिक लोकधुनों और लोकनृत्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, संस्कृति प्रेमियों, दर्शकों और युवाओं ने प्रतिभाग किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरित