*जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान ने पकड़ी गति*

*तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह पांच दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

*स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर*

*शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं सफाई अभियान की कर रहे है मॉनिटरिंग*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार ।    तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह पांच दिन से निरंतर सफाई अभियान  चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम के साथ चलाया गया सफाई अभियान*

नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि नगर निगम की टीम द्वारा आज ऋषिकुल से प्रेम नगर पुल के बीच कांवड़ पटरी एवं आसपास के क्षेत्र में  सघन सफाई अभियान चलाया गया तथा नगर निगम को निरंतर सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

*जिला पंचायत द्वारा भी निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय खंडूरी ने अवगत कराया है कि पृथ्वीराज चौहान चौक  बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत जिला पंचायत द्वारा साफ सफाई एवं पालीथीन,प्लास्टिक अवशिष्ट एकत्रित करने की कार्यवाही की जा रही है।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी मार्ग एवं कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया।

*राजकीय पशु चिकित्सालय बहादराबाद  में  भी चलाया गया  सफाई अभियान*

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी दी के चंद ने अवगत कराया है कि राजकुलिया पशु चित्रालय बहादराबाद , उप चिकित्सालय नारसन,उप चिकित्सालय रायसी,उप चिकित्सालय सिकरौढा  क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।

*महिला समूह द्वारा भी चलाया जा रहा सफाई अभियान*

सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत कुरड़ी ब्लॉक नारसन में पंचायत भवन में महिला समूह द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया।

*सभी विकास खंडों में निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि प्रहलादपुर,चंद्रपुरी खादर खण्ड खानपुर क्षेत्रांतर्गत में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारी रुड़की  द्वारा अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सफाई का कार्य कराया गया।

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि मोहम्मदपुर कुन्हारी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया।

खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत टांडाबेनेडा विकास खंड नारसन क्षेत्रांतर्गत नालियों की सफाई के साथ सड़क किनारे पड़े गोबर को भी हटाया गया।

खंड विकास अधिकारी लक्सर ने अवगत कराया है कि भोगपुर लक्सर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

*सिडकुल द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

सिडकुल आर एम कमल किशोर  ने अवगत कराया है कि रावली महदूद क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *