*पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा किया गया थाना जीआरपी का आकस्मिक निरीक्षण*

आज दिनांक 23-12-2025 को सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड महोदया द्वारा थाना जी0आर0पी0 लक्सर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त

✅थाना कार्यालय के अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यो पोर्टल व जीपी लिस्ट का गहनता से निरीक्षण कर अद्यावधिक रखने हेतु कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

✅महोदया द्वारा कर्म0गणो का सम्मेलन लेकर समस्याओं को सुना गया तथा पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने ई बीट की जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

✅पुलिस कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु तथा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओ जहरखुरानी, चोरी, चैन स्नैचिंग आदि की रोकथाम के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

✅थाना परिसर व थाने के शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने हेतु दिशा -निर्देश दिये गये व कर्मचारियों को समय-समय पर शस्त्र अभ्यास कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाईन को निर्देशित किया गया।

✅थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

✅किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों व लम्बित विवेचनाओं आदि की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

✅कर्मचारियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग व आपदा उपकरणों की जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने व थाने पर प्राप्त क्राईम किट व ड्रग्स डिटेकश्न किट के सम्बन्ध मे कार्मिको को जानकारी दी गई।

✅हेल्पलाईन नम्बर 112, 1090, व 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति मॉड्यूल का रेलवे स्टेशनों व ट्रेनो मे व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।

✅मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे प्रचलित अभियान में रुचि लेकर कार्य करने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

✅थाने में लम्बित मालो का अधिक से अधिक निस्तारण की कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

*निरीक्षण के दौरान*–

✅उ0नि0 रचना देवरानी, थानाध्यक्ष थाना जीआरपी लक्सर

✅उ0नि0 संजय शर्मा वाचक ( श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेज )

✅अ0उ0नि0 अतुल चौहान

व थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *