# सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा

*देहरादून को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

*सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की ऐतिहासिक सफलता के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन*

*50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं आपदा प्रबंधन संस्थानों के प्रतिनिधि कर रहे प्रतिभाग*

*छह महाद्वीपों में एक साथ आयोजित हो रहे सम्मेलन के विभिन्न सत्र, 30 से अधिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सहभागिता*

*आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक, नवाचार, अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर होगा व्यापक मंथन*

*हिमालयी क्षेत्रों की संवेदनशीलता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की रणनीतियों पर विशेष चर्चा*

*मुख्यमंत्री ने कहा—आपदा प्रबंधन का उद्देश्य केवल राहत और बचाव नहीं, बल्कि जोखिमों का पूर्वानुमान, तैयारी और सुरक्षित भविष्य का निर्माण होना चाहिए*

*विकास योजनाओं में पर्यावरणीय संतुलन और मानवीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर दिया जोर*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा की। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े संगठन प्रतिभाग कर रहे हैं।

*वैश्विक अनुभवों और सामूहिक प्रयासों का साझा मंच बना उत्तराखंड*

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के आयोजन को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य को आपदा प्रबंधन, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में सार्थक पहल है। सम्मेलन के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों के अनुभवों, आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और अनुसंधान को साझा करने के साथ ही आपदाओं से निपटने के लिए समन्वित रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन से जुड़ी हिमालयन एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित सभी संस्थाओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वेस्टइंडीज से ऑस्ट्रेलिया तक, गुजरात से पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से तमिलनाडु तक विभिन्न क्षेत्रों को एक साझा मंच पर जोड़ रहा है। उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों, देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा लगभग 50 देशों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि आपदा प्रबंधन अब किसी एक देश या क्षेत्र का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की साझा जिम्मेदारी है। यह आयोजन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को भी साकार करता है।

*सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन: मानवता, साहस और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक विजय*

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 नवंबर का दिन उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उस कठिन समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश उन श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा था। सुरंग के बाहर श्रमिकों के परिजनों की चिंता, प्रदेशवासियों की उम्मीदें और बाबा बौखनाग जी के प्रति लोगों की आस्था उस कठिन अभियान के दौरान सभी को संबल प्रदान कर रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 41 श्रमिकों का सुरक्षित बाहर आना केवल एक रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता नहीं, बल्कि मानवता, साहस, धैर्य और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक विजय थी। उन्होंने विशेष रूप से श्रमिक गब्बर सिंह नेगी सहित सभी श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री प्रतिदिन उनसे संवाद कर रहे थे और हर स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस सहयोग को कठिन समय में अभिभावक के समान संबल बताया।

*रैट माइनर्स से लेकर सेना और बचाव दलों तक—हर योगदान बना सफलता की कड़ी*

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में योगदान देने वाले इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, रैट माइनर्स, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, केंद्रीय एवं राज्य की एजेंसियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब बड़ी मशीनों के सामने चुनौतियां आईं, तब रैट माइनर्स ने अपने कौशल और साहस से अंतिम चरण में महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। यह अभियान आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ मानवीय संवेदनशीलता, अनुभव, धैर्य और सामूहिक प्रयासों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान देहरादून में आयोजित एक अन्य अंतरराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में विदेशी विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया था। उस समय उत्तराखंड ने पूरी दुनिया को यह दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी समन्वित प्रयास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को संभव बनाया जा सकता है।

*जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां: आपदा प्रबंधन अब पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। कहीं अत्यधिक वर्षा और बाढ़ की घटनाएं हो रही हैं, तो कहीं सूखा, भूस्खलन, वनाग्नि और चरम मौसमी परिस्थितियां जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं। इन आपदाओं का प्रभाव केवल जन-धन की हानि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अर्थव्यवस्था, कृषि, प्राकृतिक संसाधनों और सामाजिक संरचना पर भी पड़ता है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिए वैश्विक स्तर पर साझा प्रयास, अनुभवों का आदान-प्रदान और प्रभावी कार्ययोजना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रतिक्रियात्मक व्यवस्था से आगे बढ़कर पूर्वानुमान, पूर्व तैयारी और जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। आपदा आने के बाद राहत और बचाव कार्य करना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक जरूरी है कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान की जाए और जन-धन की हानि को कम करने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं।

*हिमालय की सुरक्षा में ही करोड़ों लोगों के भविष्य की सुरक्षा*

मुख्यमंत्री ने हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र पर्यावरणीय और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा, वर्ष 2021 की चमोली आपदा, सिलक्यारा सुरंग घटना और हाल के वर्षों में हुई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं ने यह स्पष्ट किया है कि हिमालयी क्षेत्रों में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नेपाल, भूटान और तिब्बत सहित समूचे हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियां काफी हद तक समान हैं। इसलिए इस सम्मेलन में हिमालयी क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं। यहां के ग्लेशियर, वन, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र पूरे देश और क्षेत्र की जल एवं पर्यावरणीय सुरक्षा से जुड़े हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों पर पड़ रहे प्रभाव, अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन तथा समय रहते चेतावनी देने वाली व्यवस्थाओं का विकास आज की आवश्यकता है।

*आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और ड्रोन तकनीक के माध्यम से आपदा संबंधी जोखिमों का बेहतर आकलन किया जा सकता है। इन तकनीकों का लाभ प्रदेश के अंतिम गांव तक पहुंचना चाहिए, ताकि समय रहते चेतावनी जारी हो सके और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को केवल राहत एवं बचाव तक सीमित न रखते हुए आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी और आपदा के बाद प्रभावी पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण से जोड़ना होगा।

‘ रेजिलिएंस स्टार्ट्स एट होम’: आपदा से मुकाबले की शुरुआत घर और समुदाय से**

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम ‘रेजिलिएंस स्टार्ट्स एट होम—एंटीसिपेटिंग रिस्क्स, बिल्डिंग रेजिलिएंस, ट्रांसफॉर्मिंग फ्यूचर’ अत्यंत प्रासंगिक है। आपदा से निपटने की तैयारी केवल सरकारी संस्थाओं या विशेषज्ञों तक सीमित नहीं रह सकती। इसकी शुरुआत घर, गांव, विद्यालय, कार्यालय और स्थानीय समुदाय से होनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षित युवा, पंचायतें, स्थानीय संस्थाएं और समुदाय आधारित चेतावनी प्रणाली आपदा के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

*छह महाद्वीपों में एक साथ विमर्श, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा*

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का हाइब्रिड एवं विकेंद्रीकृत स्वरूप सराहनीय है। छह महाद्वीपों में एक साथ आयोजित किए जा रहे सत्रों के माध्यम से विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और संस्थानों को एक मंच पर जोड़ने के साथ ही यात्रा से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने का प्रयास भी किया गया है। सम्मेलन में 30 से अधिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा 30 से अधिक सहयोगी संस्थानों की सहभागिता आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करेगी।

*आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड की तैयारियां: पूर्व चेतावनी से पुनर्वास तक व्यापक प्रयास*

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ कर रही है। राज्य में एसडीआरएफ को मजबूत करने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

*धराली आपदा के बीच मानवीय संवेदना और विश्वास का भावुक प्रसंग*

उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे स्वयं हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गुजरात की एक महिला ने उन्हें अपना धर्मभाई मानते हुए राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भावनात्मक प्रसंग उनके लिए केवल एक व्यक्तिगत अनुभव नहीं, बल्कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे कठिन समय में लोगों का विश्वास और स्नेह सरकार को उनके साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

*अनुसंधान, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता से बनेगा सुरक्षित उत्तराखंड*

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में आपदा जोखिमों का आकलन करने, चेतावनी तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन में होने वाला विचार-विमर्श न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे हिमालयी क्षेत्र और विश्व के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

*मानवीय सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन के साथ ही संभव है टिकाऊ विकास*

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की कोई भी परियोजना मानव जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकती। इसलिए प्रत्येक विकास योजना में सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और आपदा प्रबंधन के पहलुओं को समाहित किया जाना चाहिए। विकास और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन स्थापित करते हुए ही सुरक्षित, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस संकल्प में पर्यावरण संरक्षण, जनसुरक्षा तथा आपदा के प्रति तैयारी को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि यहां होने वाला मंथन आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नई नीतियों, तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में योगदान देने वाले सभी लोगों, आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों और सम्मेलन के आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रोहिल्ला, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल, विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि, आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरित