जिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, ब्लड बैंक, पिंक व जनरल टॉयलेट का कार्य गतिमान

महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म, 01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक निर्माण गतिमान

जिला प्रशासन का जिले को महिला फ्रेंडली बनाने में तेजी पर विस्तार, ₹ 160.90 लाख के पिंक एवं जनरल टॉयलेट निर्माण शुरू

जनमानस को सुगम सुव्यवस्था उपलब्ध कराने को मुख्य स्थलों पर पिंक/जनरल टॉयलेट निर्माण कार्य प्रारम्भ।

देहरादून। मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी, भूली, जन स्वास्थ्य एवं सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाने में डीएम सविन बंसल के निर्देशन जिला प्रशासन निंरतर आगे बढ रहा है। हिलांस आउटलेट के माध्मय से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, मरीजों एवं तीमारदारों को अस्पताल तथा जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक में कैंटीन की सुविधा देने तथा चिकित्सालय में ब्लड बैंक, सार्वजनिक स्थलों पर पिंक एवं सामान्य टायलेट के निर्माण आदि कार्य गतिमान है। जिनकी जिलाधिकारी द्वारा मॉनिटिरिंग की जा रही है। जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जा रहे हैं। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही शासन तथा उच्च स्तर पर स्वयं समन्वय कर रहें हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इसी वित्तीय वर्ष जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक, मिलने की संभावना बढ गई है। जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक होगा, वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने, आवागमन करने वाले लोगों एवं महिलाओ को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो, जिसको लेकर डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ शहर में मोटरसाइकिल से भ्रमण/ निरीक्षण कर, समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया, भ्रमण निरीक्षण के दौरान महिलाओं एवं जनमानस के लिए बाजार एवं मुख्य स्थान में पिंक एवं सामान्य टायलेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थल का चयन करते हुए कार्यों की मुहूर्त रूप दे रहें। देहरादून शहर में पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों पर महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट एवं सामान्य टॉयलेट के निर्माण कार्य हेतु 160.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति, टैण्डर प्रक्रिया के उपरान्त कार्य प्रारम्भ हो गए हैं।

शहर में इन स्थानों पर पिंक एवं सामान्य टॉयलेट बनाए जा रहे हैं जिनमें – रमेश बुक डिपो (पिंक टॉयलेट), डिस्पेंसरी रोड पार्किंग (पिंक टॉयलेट), राजा रोड-2 (मूत्रालय), राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के समीप (पिंक टॉयलेट), तहसील चौक पार्किंग (पुरूष एवं महिला शौचालय) एवं बल्लूपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे (पुरूष एवं महिला शौचालय)


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *