देहरादून। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉन-गजेटेड ऑफिसर्स ऑफ ऑर्डनेंस एंड ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्रीज एंड क्वालिटी एश्योरेंस ऑर्गेनाइजेशन्स (AIANGOs) की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 1 अक्टूबर 2026 को देश की सभी ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों में कॉर्पोरेशन दिवस समारोह का पूर्ण बहिष्कार किया गया। यह बहिष्कार सभी यूनियनों और एसोसिएशनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
1801 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने आयुध निर्माणी की शुरुआत कोलकाता में थी।आजादी से पहले देश में लगभग 18 आयुध दिन निर्माणी बन चुकी थीं और आजादी के बाद 24 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां और बनी जिनके मॉडिफिकेशन के लिए जफ़ा कमेटी ,नायर कमेटी ,वेदव्यासन कमेटी केलकर कमेटी, टी सी टाटा कंसल्टेशन कमेटी ने मोडिफिकेशन की बात कही मगर वर्तमान सरकार ने 2021 अक्टूबर में बिना किसी कमेटी की सिफारिश के बावजूद निर्माणीयो को 7 भागों में बांट दिया।
41 फैक्ट्रीयो का मुख्यालय कोलकाता में होता था, अब वह नाम मात्र का रह गया । मुख्य वजह आयुध निर्माणियों लगभग 70000 एकड़ जमीन है। आए दिन निर्माणी के कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है, यह भी बेरोजगारी का कारण है, आज कर्मचारियों की संख्या लगभग 70000 है जो कभी 2 लाख तक हुआ करती थी और 2004 में जब नई पेंशन नीति लागू करी तो उसके बाद की भर्तियां भी हैं।
बहिष्कार के मुख्य कारण:
1. UFOE के निर्णय के साथ एकजुटता- यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ ऑर्डनेंस फैक्ट्री एम्प्लॉइज के निर्णय के समर्थन में।
2. हमारे सेवा हितों की रक्षा के लिए – निगमीकरण के बाद कर्मचारियों के सेवा हितों पर हो रहे कुठाराघात के विरोध में।
3. मजबूत एकता के लिए – सभी संगठनों की एकजुटता को और मजबूत करने के लिए।
4. हम सब एक हैं। एएनजीओ का स्पष्ट नारा है – ना कोई भागेदारी,ना जश्न
इस अवसर पर ए एन जी ओ के उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेती, उत्तर क्षेत्रीय पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने कहा कि हम सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हैं कि वे किसी भी प्रकार के कॉर्पोरेशन दिवस समारोह में भाग न लें और इस एकता को मजबूत बनाएं।