जिला कोषागार रुद्रप्रयाग में आहरण-वितरण अधिकारियों एवं लेखा संवर्ग के कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

एनपीएस में PRAN जनरेशन एवं आईएफएमएस पोर्टल की कार्यप्रणाली की दी गई विस्तृत जानकारी

आहरण-वितरण अधिकारियों एवं लेखा संवर्ग के कर्मचारियों को एन.पी.एस दिवस पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) एवं आईएफएमएस पोर्टल से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रदान करने तथा कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से कोषागार रुद्रप्रयाग में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग असलम सिद्दीकी ने की।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला कोषागार रुद्रप्रयाग के सहायक लेखाकार देवेश राज द्वारा एनपीएस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से एनपीएस में PRAN (Permanent Retirement Account Number) जनरेशन, कर्मचारियों से संबंधित एनपीएस प्रक्रिया, आवश्यक प्रविष्टियों तथा ऑनलाइन कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही आईएफएमएस पोर्टल पर किए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों एवं प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान आहरण-वितरण अधिकारियों द्वारा एनपीएस से संबंधित कार्यों में आ रही विभिन्न व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं को भी प्रशिक्षण के दौरान साझा किया गया। संबंधित समस्याओं का निराकरण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया एवं सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एनपीएस से संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं नियमानुसार संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग असलम सिद्दीकी ने कहा कि एनपीएस एवं आईएफएमएस पोर्टल से संबंधित कार्यों में सही प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों के एनपीएस संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग विभागीय कार्यों में प्रभावी ढंग से करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रियाओं से अपडेट रखने के साथ-साथ कार्यों में आने वाली समस्याओं का व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना भी है। इससे एनपीएस एवं अन्य वित्तीय कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, शुद्धता एवं गति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

कार्यशाला में सहायक कोषाधिकारी मनोज मलेठा, उप कोषाधिकारी ऊखीमठ चंद्र मोहन, चन्द्रमोहन बिष्ट लेखाकार,सहायक लेखाकार देवेश राज, सहायक लेखाकार ज्योति रावत, सहायक लेखाकार नितीश फरासी सहित आहरण-वितरण अधिकारी एवं लेखा संवर्ग से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *