6 नवम्बर को रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी कांग्रेस-धीरेंद्र प्रताप

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पार्टी की और से उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 6 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और एआईसीसी सदस्य स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस अवसर पर 2 अक्तूबर 1994 को घटित हुए मुजफ्फरनगर कांड के दौरान उत्तराखंड के लोगों की मदद करने वाले मुजफ्फरनगर के सिसौना, रामपुर व अन्य गांव के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राज्य आंदोलनकारियों को नजरअंदाज किया है। जबकि कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान, नौकरी और पेंशन दी। केंद्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को 31 साल बाद भी सजा नहीं मिल पायी है। भाजपा कांग्रेस पर रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा नहीं दिला पाने का आरोप लगाती रही है। लेकिन जब कंांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया तो सरकार सक्रिय हुई।

धीरेंद्र प्रताप ने सरकार पर पहाड़ मैदान का विवाद खड़ा करने का आरोप भी लगाया और कहा कि भाजपा नेतृत्व और सरकार को विधानसभा मे चर्चा के दौरान पहाड़ और मैदान का विवाद खड़ा करने वाले भाजपा विधायक विनोद चमोली पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें पार्टी से बाहर करना चाहिए।

प्रैसवार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, महेश प्रताप सिंह राणा, लता जोशी, अंजू द्विवेदी, जयप्रकाश सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *