अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज  अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत सिंचाई विभाग के सहयोग एवं नगर पालिका के समन्वय से गुलरभोज डैम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुलरभोज डैम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर साइबर सुरक्षा के संबंध में भी लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा एटीएम संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम के उपरांत जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, गुलरभोज, एन.के. इंटर कॉलेज, गुलरभोज तथा जे.के. कॉन्वेंट स्कूल, गुलरभोज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग एक किलोमीटर लंबी साइबर सुरक्षा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली । रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुलरभोज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर साइबर सुरक्षा तथा स्वच्छता से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और आमजन को सुरक्षित डिजिटल जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *