आज दिनांक 10 जून देहरादून महानगर भाजपा द्वारा SIR अभियान को लेकर बैठकों एवं सहयोग शिविर का आयोजन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बैठकों एवं जनसहयोग शिविरों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में महानगर भाजपा कार्यालय में धर्मपुर विधानसभा की SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में अभियान के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

वहीं महानगर भाजपा कार्यालय में रायपुर विधानसभा की SIR संबंधी बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं महापौर सौरभ थपलियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त कैंट विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 43, द्रोणपुरी स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर में SIR अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के लिए सहयोग प्रदान किया गया।

शिविर में सैकड़ों क्षेत्रवासियों को नि:शुल्क पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें आवेदन प्रपत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण करने में सुविधा प्राप्त हुई। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। भाजपा संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है और इस दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। भाजपा संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर वार्ड 43 की रजनी देवी, सोनू बाबूराम, मनोज कांबोज एवं अजय सिंह, सुन्देश्वर ठाकुर, सुषमा पंवार, संयोजक राज डिमरी, राजेश सिंह, नीरज रतूड़ी, मुकेश डबराल, राकेश चौहान, सुरेश प्रसाद, राजेश बडोनी, कुलदीप पंत, विपिन कांबोज, सन्नी थापा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *