हरिद्वार। पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार संजय चौहान द्वारा शनिवार को यातायात पुलिस लाइन, कमल दास कुटिया, जनपद हरिद्वार का अर्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा गार्द का निरीक्षण कर तत्पश्चात स्टोर/कार्यालय/ भोजनालय/ आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। तदोपरांत यातायात के समस्त अभिलेखों एवं सीज वाहनों का निरीक्षण वा मिलान किया गया।
सलामी गार्ड /स्टोर / मेस के रख रखाव की पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
निरीक्षण के उपरांत यातायात के अधि0/कर्म0गण का सम्मेलन लिया गया व समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
यातायात व्यवस्था vip ड्यूटी आदि मे अधिकारी/कर्म0गण द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत की प्रशंसा की गई एवं भविष्य में भी शालीनता, मेहनत से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।