Disappointed On Gandhi Jayanti, गांधी जयंती पर हरिद्वार के स्वतंत्रता सेनानी स्मृति पार्क में पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी लौटे निराश।
Disappointed On Gandhi Jayanti, the successors of freedom fighters who had come to pay tribute to their ancestors at the Freedom Fighter Memorial Park in Haridwar returned disappointed.
राजनैतिक पार्टी ने जमाया कब्जा, अपना कार्यक्रम शुरू करने को सेनानी परिवार करते रहे इंतजार।
Disappointed On Gandhi Jayanti, आज 2अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर हरिद्वार के स्वतंत्रता सेनानीयों की स्मृति में शहर के बीचोंबीच स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति पार्क में सुबह स्वतंत्रता सेनानीयों के उतराधिकारी परिवार जिनमें अधिकांश वयोवृद्ध हैं और दूरदराज़ क्षेत्रों से आये हुए थे अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हो रहे थे ,तभी एक राजनैतिक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आ कर आनन-फानन स्मारक पर अपना मंच सजाया कुछ पुष्प चढ़ाएं और भाषण बाजी शुरू कर दी।




अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारी अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने की प्रतीक्षा में लगभग डेढ़ घंटा पेड़ों तले बैठ प्रतीक्षा करने के बाद आखिरकार शहीद वत्स की प्रतिमा को अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम गान और राष्ट्रगान के बाद वापिस लौट गये।
राजनैतिक पार्टी के इस रवैए से सभी सेनानी उत्तराधिकारी परिजन खिन्नता का अनुभव लेकर लौटे हां सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों ने राजनैतिक पार्टी के मंच पर रखे महात्मा गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर ही पुष्प अर्पण कर अपने मन को समझा लिया अपने देश के,अपने नगर के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानीयों के परिवारों के लिए किसी का कोई उत्तरदायित्व नहीं रहा, अच्छा होता कि कुर्ते चमकें तो मन भी रौशनी से भरा हो, देश के शहीदों और उनके परिजनों की कुर्बानियां भी स्मरण में रखी जायें।
