एसएसपी अजय सिंह व जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी फ्लाईओवर से होकर हरिद्वार बाईपास जाने वाले वाहनों के लिए बनाये गये डायवर्ट प्वाइंट का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को यहां आईएसबीटी पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए शिमला बाईपास चौक की ओर से आने वाले वाहनो को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होकर कारगी चौक हरिद्वार बायपास की ओर भेजने के लिए फ्लाईओवर पर बनाया गया है डाइवर्ट पॉइंट सुरक्षा के पहलु से डायवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सविन बसंल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा आईएसबीटी फ्लाई ओवर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा एसएसपी द्वारा आईएसबीटी में यातायात के दबाव को कम करने के लिये शिमला बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होते हुए कारगी, हरिद्वार बाईपास की ओर जाने हेतु फ्लाईओवर पर बनाये गये डाइवर्ट पॉइंट का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तथा एसएसपी द्वारा फ्लाईओवर पर बनाने गए डाइवर्ट पॉइंट के शुरू होने से आईएसबीटी की यातायात व्यवस्था पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही फ्लाईओवर पर वाहनों के सुरक्षित आवाजाही हेतु डाइवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *