*बाढ़ एवं जल भराव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील गंगदासपुर क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*बाढ़ सुरक्षा एवं जल भराव की समस्या से निपटने के लिए मानसून से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के विभागों को दिए निर्देश*

*हरिद्वार।आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील लक्सर के बाढ़ एवं जल भराव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील गंगदासपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा एवं जलभराव की समस्या से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गंगा दासपुर क्षेत्र में बाढ़ एवं जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गत वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों का उल्लेख करते हुए उनके अनुपालन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रम में वर्तमान में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को तेजी से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि क्षेत्र में बाढ़ से बचाव एवं जल निकासी से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मानसून प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर मानसून के समय गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, गांव में प्रस्तावित विकास एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों को जल निकासी संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने गंगदासपुर में गेट निर्माण, गंगदासपुर से पंडितपुर तक नाले के चैनलाइजेशन, नालों की नियमित साफ-सफाई तथा क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े जल निकासी मार्गों को सुचारु एवं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। ऐसे में गेट निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके तथा किसी भी संभावित बाढ़ अथवा जलभराव की स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सोनू त्यागी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओम जी गुप्ता, सहायक अभियंता विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *