*हरिद्वार पुलिस*
*CM हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर लिया गया फीडबैक*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार CM हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर फीडबैक प्राप्त करने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
इस दौरान शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में थाना प्रभारी द्वारा जानकारी ली गई तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रति उनकी संतुष्टि का आकलन किया गया।
साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
हरिद्वार पुलिस जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है तथा पुलिस विभाग से संबंधित समस्या की जवाबदेह पुलिसिंग के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है।