जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा*

*संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।*

*मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पृथक न होने पाए।*

*हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एसआईआर कार्यों की प्रक्रिया, प्रगति तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में नहीं हटना चाहिए। पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन पूरी सावधानी के साथ किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर कार्य के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं और दस्तावेजों की उचित जांच की जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरती जाए, ताकि किसी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा में सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में निष्पक्षता और शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल होना और सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *