पिथौरागढ़।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा का कलेक्ट्रेट में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अजय टम्टा की अध्यक्षता में MoRTH, CALA, सीमा सड़क संगठन (BRO), राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं पीएमजीएसवाई के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क निर्माण और रखरखाव एवं निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, सीमांत क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी, बीआरओ द्वारा संचालित रणनीतिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया। उन्होंने MoRTH, CALA और BRO को सड़क निमार्ण के समय हो रही परेशानियों को जाना और इन विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री जी को बताया कि जिला प्रशासन पूर्ण रूप से इस कार्य को समय से करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि MoRTH उन्हें हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास एनएच से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनपद में सड़क मरम्मत और विस्तार योजनाओं की समीक्षा की। वातावरणीय और सुरक्षा पहलू हेतु निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया गया।
मा० मंत्री अजय टम्टा परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया और कार्य की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करने पर अपनी बात रखी। अजय टम्टा ने आगामी आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा के लिए सड़क कनेक्टिविटी को सुगम बनाने हेतु आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के मार्गों में सड़कों की स्थिति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है इस क्षेत्र में भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सड़कों की रक्षा के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने व सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही भू-स्खलन के खतरों को झेलने वाली सड़कें तैयार करनी होंगी।
राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाएं और यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, उन्होंने कहा कि आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा के लिए सड़क कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है

बैठक में सड़क कटान से प्रभावित भूमि मालिकों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई और प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा देने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लैंड एक्विजिशन समय पर हो सके और सड़क का वितरीकरण समय पर हो सके।
प्रभावित भूमि मालिकों की पहचान हेतु अनिवार्य औपचारिकताओं को पूरा करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए गए।

मा० मंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रभावित लोगों को समयबद्ध रूप से मुआवजा प्रदान किया जाए और इसमें किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण प्रभावित होने वाले नागरिकों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में इनके अतिरिक्त माननीय विधायक विशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल, BRO प्रोजेक्ट हेड एस आर कोलिप्पे, 765 BRTF के कर्नल प्रशांत सिंह, डीएफओ आशुतोष सिंह, MoRTH रीजनल आफिसर पूरन सिंह, ए डी एम योगेन्द्र सिंह एवं बीआरओ, एनएच एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *