जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपदा प्रबन्धन एवं आकस्मिकता के दृष्टिगत शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुकम में जनपद अन्तर्गत तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को बिना उनकी अनुमति के किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न करने के जारी किए निर्देश। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को जनपद मुख्यालय / विकास खंड में कार्यस्थल पर बने रहने के निर्देश दिए ।साथ ही उन्होंने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी को अपना मोबाईल फोन ऑन रखेंग के भी निर्देश दिए है।
आपात कालीन/ब्लैक आउट की स्थिति में सोलर स्ट्रीट लाईट/हाईमास्क लाईटों को बन्द करने के सम्बन्ध में।

मुख्य विकास अधिकार डॉ0 दीपक सैनी ने बताया है कि वर्तमान में सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति होने के कारण किसी भी समय आपात कालीन/ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति पर आप द्वारा अपने विभागीय स्तर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित सोलर स्ट्रीट लाईट / हाईमास्क लाईटों को बन्द किया जाना है।
उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, पिथौरागढ़ जिला पंचायतराज अधिकारी पिथौरागढ़,परियोजना अधिकारी उरेडा पिथौरागढ़, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निगम्, नगरपालिका, नगर पंचायत पिथौरागढ़,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जनपद, पिथौरागढ़ को निर्देश दिए है कि जनपद में स्थापित सोलर लाईट/हाई मास्क लाईटें में ईनविल्ट बैटरियां लगी होने के कारण आपात कालीन स्थिति में उन्हें बन्द करने हेतु मोटे काले कपड़े से लपेट कर बन्द किया जाना सुनिश्चित करें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *